चंडीगढ़ सेक्टर 56 में कैब ड्राइवर के साथ मारपीट, लोहे की डंडे और पत्थरों से किया हमला; गाड़ी में जमकर तोड़फोड़

Summary :

Chandigarh News: चंडीगढ़ के सेक्टर 56 में देर रात एक कैब ड्राइवर के साथ बेरहमी से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, अज्ञात हमलावरों ने ड्राइवर पर लोहे की रॉड, डंडों और पत्थरों से हमला किया। हमले के दौरान कैब को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि हमलावरों की संख्या अधिक थी और उन्होंने अचानक कैब को घेर लिया। जान बचाने के लिए ड्राइवर ने मौके से भागकर अपनी सुरक्षा सुनिश्चित की। घटना के बाद ड्राइवर ने पुलिस को सूचना दी, जिसके आधार…

Chandigarh News: चंडीगढ़ के सेक्टर 56 में देर रात एक कैब ड्राइवर के साथ बेरहमी से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, अज्ञात हमलावरों ने ड्राइवर पर लोहे की रॉड, डंडों और पत्थरों से हमला किया। हमले के दौरान कैब को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि हमलावरों की संख्या अधिक थी और उन्होंने अचानक कैब को घेर लिया। जान बचाने के लिए ड्राइवर ने मौके से भागकर अपनी सुरक्षा सुनिश्चित की। घटना के बाद ड्राइवर ने पुलिस को सूचना दी, जिसके आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Chandigarh Latest News: ड्राइवर को किस वजह से पीटा गया?

हमले के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। इस पूरे मामले में मौके पर क्या कुछ हुआ, इसकी पूरी जानकारी के लिए देखिए हमारी स्पेशल रिपोर्ट।

Chandigarh Police: घटना पर पुलिस अधिकारी का बयान (Chandigarh News)

इस घटना को लेकर थानाप्रभारी रामदयाल ने जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि देर रात एक कैब ड्राइवर सवारी लेने के लिए मौके पर पहुंचा था। पैसेंजर को बुलाने के उद्देश्य से उसने कई बार हॉर्न बजाया, जिससे वहां मौजूद कुछ लोग नाराज हो गए। इसी बात पर उन्होंने कैब पर हमला कर दिया। थानाप्रभारी के अनुसार, आरोपी नशे की हालत में थे और सभी ने शराब पी हुई थी।

गुस्से में आकर उन्होंने कैब ड्राइवर के साथ मारपीट की और गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। शोर-शराबा सुनकर जब आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तो आरोपी वहां से फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि इस हमले में कैब ड्राइवर को चोटें आई हैं, हालांकि किसी तरह की चोरी की कोई सूचना नहीं मिली है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पंजाब पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

ये भी पढ़ें: Delhi में ट्रिपल मर्डर से हड़कंप, लक्ष्मीनगर में एक बेटे ने मां-बहन और सगे भाई को उतारा मौत के घाट

Pankhil Verma