Chhattisgarh News: आगामी केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर छत्तीसगढ़ के विकास से जुड़ी अहम मांगें राजधानी दिल्ली में उठाई गईं। केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री एवं बिलासपुर लोकसभा सांसद तोखन साहू ने कर्तव्य भवन में वित्त एवं कॉर्पोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य की आर्थिक और बुनियादी संरचना को मजबूती देने वाली तीन प्रमुख परियोजनाओं को बजट में शामिल करने का आग्रह किया।
Chhattisgarh Latest News: ये हैं तीन मांगें
1. मुलाकात के दौरान केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने कटघोरा–डोंगरगढ़ रेल लाइन को 100 प्रतिशत केंद्र पोषित परियोजना के रूप में स्वीकृति देने की मांग रखी। उन्होंने बताया कि यह रेल लाइन कोरबा कोयला क्षेत्र से पश्चिमी भारत तक खनिज परिवहन के लिए अहम साबित होगी और देश की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करेगी।
2. इसके अलावा उन्होंने बिलासपुर में रेल वैगन निर्माण कारखाना स्थापित करने का प्रस्ताव रखा। साहू ने कहा कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय और भिलाई इस्पात संयंत्र की निकटता के कारण यह परियोजना किफायती होगी और राज्य के युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा करेगी।
3. तीसरी मांग के रूप में उन्होंने बिलासपुर हवाई अड्डे के विस्तार और आधुनिकीकरण की जरूरत बताई, ताकि एयरबस A320 और बोइंग 737 जैसे बड़े विमानों का संचालन संभव हो सके। इसके लिए विशेष बजटीय प्रावधान की मांग की गई।
Chhattisgarh News: गति शक्ति विजन को मिलेगी रफ्तार, वित्त मंत्री का सहयोग का भरोसा
केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने कहा कि ये परियोजनाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘गति शक्ति’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ विजन को साकार करने में अहम भूमिका निभाएंगी। वहीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रस्तावों पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए छत्तीसगढ़ के विकास में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।


Download Android App
Download iOS App






