comscore

राजस्थान सरकार ने शीत लहर के चलते 3 और जिलों में स्कूल बंद करने की घोषणा की

Rajasthan Schools Closed

Rajasthan Schools Closed: राजस्थान में शीत लहर और भीषण ठंड का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। बारां जिले के बाद अब श्री गंगानगर, हनुमानगढ़ और बूंदी जिलों में भी कम तापमान को देखते हुए स्कूलों को बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं। जिला प्रशासन के अनुसार, इन जिलों में प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए अस्थायी अवकाश घोषित किया गया है।

Rajasthan Latest News: इन जिलों में भी बंद रहेंगे स्कूल

Rajasthan Schools Closed

हनुमानगढ़ के जिला कलेक्टर खुशाल यादव द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक की पढ़ाई 6 से 10 जनवरी तक बंद रहेगी, जबकि कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाएं सामान्य रूप से संचालित होंगी। वहीं श्री गंगानगर में जिला कलेक्टर मंजू ने नर्सरी से कक्षा 5 तक के विद्यार्थियों के लिए 6 से 12 जनवरी तक सभी स्कूल बंद रखने के निर्देश दिए हैं। कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों के लिए स्कूल का समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित किया गया है। इन आदेशों के तहत अवकाश केवल छात्रों पर लागू होगा, स्कूल स्टाफ को नियमित रूप से उपस्थित रहना होगा।

Rajasthan Schools Closed: भीषण ठंड के चलते 2 दिन की छुट्टी 

Rajasthan Schools Closed 1

बूंदी जिले में भी भीषण ठंड के चलते दो दिन की छुट्टी घोषित की गई है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में ठंड और तेज हो सकती है। अलवर, जयपुर, चूरू, सीकर और झुंझुनू के लिए शीत लहर का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 7 और 8 जनवरी के लिए कई जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है। प्रशासन ने अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन से अपील की है कि वे बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

ALSO READ: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से की सौजन्य मुलाकात, ‘बस्तर पंडुम 2026’ में किया आमंत्रित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।