Bangladesh News: बांग्लादेश में हिंदुओं के प्रति बर्बरता की घटना एक के बाद एक सामने आ रही है। बीते सोमवार को बांग्लादेश के झेनाइदह जिले के कालीगंज इलाके में 44 साल की एक हिंदू विधवा महिला के साथ गैंगरेप किया और उसके बाद आरोपियों ने उसे पेड़ से बांधकर पीटा। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी हसन (45) को गिरफ्तार किया है और बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। पीड़ित महिला ने सोमवार दोपहर कालीगंज पुलिस थाने में चार लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। आरोप है कि इस दौरान महिला के बाल काट दिए गए, उसके साथ मारपीट की गई और पूरी घटना का मोबाइल फोन से वीडियो बनाया गया।

Hindu widow gang-raped in Bangladesh: जानें क्या है पूरा मामला
पीड़ित महिला के बयान के अनुसार, दो साल पहले उसने गांव में एक घर और जमीन खरीदी थी। इसी जमीन के मामले को लेकर आरोपी शाहीन लगातार उसे धमका रहा था और पैसे मांग रहा था। घटना के दिन, महिला के दो पुरुष रिश्तेदार उसके घर मिलने आए। तभी शाहीन और हसन जबरन घर में घुस गए, रिश्तेदारों को एक कमरे में बंद कर दिया और महिला को दूसरे कमरे में ले जाकर गैंगरेप किया। इसके बाद आरोपियों ने महिला और उसके रिश्तेदारों को घर से बाहर घसीटकर पेड़ से बांध दिया और उन पर झूठा आरोप लगाया।
Hindu widow gang-raped in Bangladesh: इलाज के कारण केस दर्ज करने में हुई देरी
महिला अपने 10 साल के बेटे के साथ उसी गांव में रहती है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पीड़ित महिला को गंभीर हालत में देखा और उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया। कालीगंज पुलिस स्टेशन के ऑफिसर-इंचार्ज जेलाल हुसैन ने बताया कि महिला का इलाज होने के कारण केस दर्ज करने में देरी हुई, लेकिन अब कानूनी कार्रवाई पूरी तेजी से चल रही है। फिलहाल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और बाकी आरोपियों को तलाश जारी है। पुलिस के मुताबिक, मामले में कानूनी कार्रवाई जारी है और दोषियों को सजा दिलाने की पूरी कोशिश की जाएगी।
Bangladesh News: बांग्लादेश में हिंदू के खिलाफ बढ़ती घटना
बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा की घटनाएं बढ़ती जा रही है। पिछले कुछ दिनों में चार हिंदुओं की हत्या हो चुकी है। सोमवार शाम जेसोर जिले के मोनिरामपुर इलाके में 38 वर्षीय कारोबारी राणा प्रताप बैरागी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर मोटरसाइकिल पर आए और उन्हें काम के दौरान गोलियां मार दी।

इससे पहले 18 दिसंबर को दीपू चंद्र की हत्या, 24 दिसंबर को भीड़ ने एक हिंदू युवक की पिटाई कर हत्या और 29 दिसंबर को एक और हिंदू की हत्या की घटना हुई थी। इस घटना से यह साफ हो गया है कि हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा और डर का माहौल लगातार बढ़ रहा है। वहीं, देशभर में बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।
ALSO READ: Delhi में ट्रिपल मर्डर से हड़कंप, लक्ष्मीनगर में एक बेटे ने मां-बहन और सगे भाई को उतारा मौत के घाट


Download Android App
Download iOS App






