खाटू श्याम गया था परिवार, एग्जॉस्ट फैन के होल में फंसा मिला चोर, लोगों ने बताया “हारे का सहारा”…

Summary :

Rajasthan Kota Viral Video: हारे का सहारा बाबा खाटू श्याम हमारा, यह बात राजस्थान के कोटा में असल में सच हो गई है। बता दें कि कोटा के बोरखेड़ा थाना क्षेत्र का एक परिवार दर्शन करने के लिए खाटू श्याम के दर्शन करने गया था और घर पूरा खाली था। इसी मौके का फायदा उठाने के लिए चोर ने रात को 1 बजे घर में हाथ साफ करने और चोरी करने के इरादे से घुसने की कोशिश की लेकिन वह एगजॉस्ट फैन के होल में ही फंसा रह गया और बाहर निकलना मुश्किल हो गया। वहीं चोर का दूसरा साथी…

Rajasthan Kota Viral Video: हारे का सहारा बाबा खाटू श्याम हमारा, यह बात राजस्थान के कोटा में असल में सच हो गई है। बता दें कि कोटा के बोरखेड़ा थाना क्षेत्र का एक परिवार दर्शन करने के लिए खाटू श्याम के दर्शन करने गया था और घर पूरा खाली था। इसी मौके का फायदा उठाने के लिए चोर ने रात को 1 बजे घर में हाथ साफ करने और चोरी करने के इरादे से घुसने की कोशिश की लेकिन वह एगजॉस्ट फैन के होल में ही फंसा रह गया और बाहर निकलना मुश्किल हो गया।

वहीं चोर का दूसरा साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने होल में फंसे चोर को गिरफ्तार करके आगे की जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan Kota Viral Video

Rajasthan Kota Viral Video
Rajasthan Kota Viral Video

कोटा के प्रताप नगर की इस घटना ने सबको हैरान कर दिया है। बता दें कि परिवार खाटू श्याम के दर्शन करने के लिए गए तभी कार सवार चोर ने घर में चोरी करने का प्लान बनाया और दिवार में लगे एग्जॉस्ट फैन से अंदर घुसने का प्लान बनाया लेकिन चोर उसी होल में फंसा रह गया और ना बाहर निकल पाया ना घर के अंदर घुस पाया।

इस घटना के 1 घंटे के बाद ही परिवार अपने घर लौटा और कुछ आवाज सुनी तो वह भी हैरान हो गए। शक होने पर रसोईघर की तरफ देखा तो वहां चोर एग्जॉस्ट फैन के होल में लटका हुआ था। कुछ समय तक वहीं फंसे रहने के कारण चोर की हालात खराब हो गई थी वहीं दूसरा साथी चोर मौके से फरार हो गया था।

Pratap Nagar Incident

Rajasthan Kota Viral Video
Rajasthan Kota Viral Video

परिवार के सदस्य ने इस घटना के बाद शोर मचा के आसपास के लोगों को बुलाया और पुलिस को भी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत करके 1 घंटे बाद चोर को बाहर निकाला और गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बोरखेड़ा थाना पुलिस में मामला दर्ज कर लिया है और एक कार को भी बरामद कर लिया है जिसमें पुलिस का स्टीकर लगा हुआ है। बता दे की आरोपी चोर की पहचान पवन वैष्णव के रूप में हुई है।

ALSO READ: ‘जाट हूं, खड़े-खड़े 50 THAR खरीद दूंगी’ गाजियाबाद में महिला और 2 दरोगाओं का सड़क पर तांडव, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।