किसी अधिकारी ने कुछ गलत नहीं किया, किसी की गिरफ्तारी नहीं हो : चिदंबरम

Summary :

आईएनएक्स मीडिया मामले में गिरफ्तार पूर्व वित्त मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने कहा कि उनसे जुड़े मामले में किसी भी अधिकारी की गिरफ्तारी नहीं होनी चाहिए क्योंकि किसी ने कुछ गलत नहीं किया है।

आईएनएक्स मीडिया मामले में गिरफ्तार पूर्व वित्त मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने सोमवार को कहा कि उनसे जुड़े मामले में किसी भी अधिकारी की गिरफ्तारी नहीं होनी चाहिए क्योंकि किसी ने कुछ गलत नहीं किया है। चिदंबरम की ओर से उनके परिवार ने उनके आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर यह टिप्पणी पोस्ट की। 
चिदंबरम ने कहा, “लोगों ने मुझसे पूछा कि ‘अगर आपको मामले को सुझाने और प्रक्रिया को आगे बढाने वाले दर्जनों अधिकारियों को गिफ्तार नहीं किया गया तो आप को क्यों गिरफ्तार किया गया।” उन्होंने कहा , ”मेरे पास कोई जवाब नहीं है। किसी अधिकारी ने कुछ गलत नहीं किया है। मैं नहीं चाहता कि किसी की गिफ्तारी हो।” 
गौरतलब है कि चिदंबरम को सीबीआई ने आईएनएक्स मीडिया मामले में गिरफ्तार किया है। फिलहाल वह न्यायिक हिरासत में हैं और तिहाड़ जेल में बंद हैं। 

Desk Team