रायपुर : एम्स में पांच मरीजों की आंख खराब होने के मामले में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का कहना है कि मैनें एम्स के डॉक्टर का बयान देखा है। क्या कारण था इन्फेक्शन का उसकी जांच भी हो गयी है और सभी का नि:शुल्क इलाज किया जा रहा है।
भविष्य में कैसे इस प्रकार की घटनाओं से बचा जाए वो उस पर ध्यान दिया जाएगा। इस मामले में एम्स डायरेक्टर का संतुष्ट जवाब भी आ गया है। सीएम ने कहा कि सभी मरीजों को सरकार की ओर से हरसंभव मदद की जाएगी। उनका नि:शुल्क इलाज किया जा रहा है।
मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद मरीजों को दिखाई देना बंद होने का मामला सामने आया है। इस बार यह लापरवाही एम्स (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में हुई है। यहां पांच अप्रैल को पांच मरीजों के आंख का ऑपरेशन हुआ था। अगले ही दिन उन सभी आंखों में सूजन आ गई।
चेकअप के बाद पता चला कि आंख में इंनफेक्शन है। जब इलाज के बाद भी इंफेक्शन कम नहीं हुआ तो मरीजों से एक पत्र में उनसे साइन करवाया गया और मामले से कन्नी काट ली गई। मामले की जानकारी जब मीडिया को लगी तो वे एम्स पहुँच गए। उसके बाद मरीजों को सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया।
देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अखबार।


Download Android App
Download iOS App



