रायपुर : कांग्रेसी नेता टिकेंद्र ठाकुर ने प्रमुख सचिव अमन कुमार सिंह से माफी मांगी है। दरअसल एक दैनिक अखबार में दुर्भावनापूर्ण ढंग से खबर प्रकाशित करने के मामले में अमन कुमार सिंह ने अखबार के संपादक गिरीराज शर्मा, कांग्रेसी नेता आर पी सिंह और टिकेंद्र ठाकुर के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था।
मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव अमन कुमार सिंह के संबंध में दैनिक अखबार पत्रिका ने 30 अक्टूबर 2013 के अंक में दुर्भावनापूर्ण ढंग से समाचार का प्रकाशन किया था। जिससे व्यथित होकर अमन कुमार सिंह और उनकी पत्नी ने अखबार के तत्कालीन संपादक गिरीराज सिंह, कांग्रेसी नेता आर पी सिंह और टिकेंद्र ठाकुर के विरूद्ध मानहानि का प्रकरण दर्ज किया था।
सुप्रीम कोर्ट ने इस प्रकरण की सुनवाई में जिला कोर्ट को अभियुक्तों के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध किए जाने का आदेश दिया था। कोर्ट द्वारा इस पर प्रकरण दर्ज किए जाने की तैयारी की जा रही है। इससे पहले टिकेंद्र ठाकुर ने कोर्ट में उपस्थित होकर बिना शर्त माफी मांग ली है।टिकेंद्र ठाकुर की इस माफी की याचिकाकर्ताओं ने स्वीकार कर लिया है।
देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अखबार।


Download Android App
Download iOS App



