यूपी पुलिस को नोएडा में बड़ी कामयाबी मिली है। जहां सेक्टर-24 पुलिस ने दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। दोनों शातिर लुटेरे एनसीआर में चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर लूटपाट करते थे।
गिरफ्तार शातिरों की पहचान राहुल और अनुज के रूप में की गई है। दोनों को गिझौड़ गांव के बिजली घर के सामने एलिवेटिड रोड के पास से गिरफ्तार किया गया। इनसे एक चाकू, फर्जी नंबर प्लेट लगी एक चोरी की बाइक, 11 मोबाइल बरामद हुए हैं। पूछताछ के दौरान पता चला है कि हाल में दोनों 31 अक्टूबर को सेक्टर 52 नोएडा के गेट नंबर 7 के पास से सड़क पर जा रही एक महिला से मोबाइल छीना था। इससे पूर्व भी दोनों साथ मिलकर दिल्ली-एनसीआर में कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App



