बॉलीवुड एक्ट्रेस जया प्रदा की मुश्किल बढ़ती ही जा रही है। क्योंकि हाल ही में एक्ट्रेस और रामपुर की पूर्व सांसद जयाप्रदा के खिलाफ कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिरकार मामला था क्या जिसके कारण जयाप्रदा की मुश्किल ही बढ़ गई? तो आपको बता दें कि ये मामला साल 2019 का है जब देश में लोकसभा चुनाव की तैयारी हो रही थी। और उसी बीच एक्ट्रेस जया प्रदा के खिलाफ साल 2019 के लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान एक मामला दर्ज किया गया था जहां पर आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगा था।
पिछली सुनवाई को कोर्ट में जया प्रदा नहीं हुई थी हाज़िर
एक्ट्रेस जया प्रदा के खिलाफ साल 2019 में लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगा था और यह मामला रामपुर की एमपीएलए कोर्ट में विचारधीन है। इस मामले को लेकर पिछली तारीख को जया प्रदा कोर्ट में हाजिर नहीं हुई थी। जिसको देखते हुए कोर्ट द्वारा एनबीडब्ल्यू वारंट जारी किया गया।
ये था पूरा मामला
दरअसल एनबीडब्ल्यू वारंट जारी होने के बाद जयाप्रदा के लिए 8 नवंबर की तारीख तय की गई जिस दिन उन्हें कोर्ट में पेश होना था। लेकिन वह 8 नवंबर को पेश नहीं हुई थी जिसके चलते कोर्ट में सुनवाई की तारीख को आगे बढ़ा दिया गया, और अब 17 नवंबर को इस मामले को लेकर सुनवाई की जाएगी।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App




