उत्तर रेलवे की हरित ऊर्जा पहल को मिली रफ्तार, 2,820 टन कार्बन उत्सर्जन में कमी का अनुमान

Summary :

Northern Railway : उत्तर रेलवे ने स्वच्छ और हरित ऊर्जा की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। वित्त वर्ष 2026-27 के पहले दो महीनों (अप्रैल और मई) के दौरान उत्तर रेलवे ने विभिन्न रेलवे स्टेशनों और सेवा भवनों पर 2.2 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर पावर प्लांट स्थापित किए हैं। इसके साथ ही उत्तर रेलवे की कुल सौर ऊर्जा क्षमता बढ़कर 28.35 मेगावाट हो गई है। उत्तर रेलवे के अनुसार, नई सौर परियोजनाओं के शुरू होने से रेलवे के ऊर्जा सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और कार्बन उत्सर्जन कम करने के प्रयासों को और मजबूती मिलेगी। यह पहल भारतीय…

Northern Railway : उत्तर रेलवे ने स्वच्छ और हरित ऊर्जा की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। वित्त वर्ष 2026-27 के पहले दो महीनों (अप्रैल और मई) के दौरान उत्तर रेलवे ने विभिन्न रेलवे स्टेशनों और सेवा भवनों पर 2.2 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर पावर प्लांट स्थापित किए हैं। इसके साथ ही उत्तर रेलवे की कुल सौर ऊर्जा क्षमता बढ़कर 28.35 मेगावाट हो गई है।

उत्तर रेलवे के अनुसार, नई सौर परियोजनाओं के शुरू होने से रेलवे के ऊर्जा सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और कार्बन उत्सर्जन कम करने के प्रयासों को और मजबूती मिलेगी। यह पहल भारतीय रेलवे के नेट-जीरो कार्बन उत्सर्जन लक्ष्य और पर्यावरण अनुकूल परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

रेलवे परिचालन बनेगा पर्यावरण अनुकूल

अप्रैल और मई 2026 के दौरान उत्तर रेलवे के सौर ऊर्जा संयंत्रों से करीब 34 लाख यूनिट बिजली का उत्पादन हुआ। इससे रेलवे को लगभग 2.2 करोड़ रुपये की ऊर्जा लागत बचाने में मदद मिली है। साथ ही, इस स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन के कारण करीब 2,820 टन कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन में कमी आने का अनुमान है।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि सौर ऊर्जा के बढ़ते उपयोग से पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता कम होगी और रेलवे परिचालन अधिक पर्यावरण अनुकूल बनेगा। इससे ऊर्जा दक्षता बढ़ने के साथ-साथ सतत विकास के लक्ष्यों को भी बल मिलेगा। उत्तर रेलवे लगातार अपने स्टेशनों और कार्यालयों में सौर ऊर्जा परियोजनाओं का विस्तार कर रहा है। रेलवे का मानना है कि नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में बढ़ते निवेश से न केवल परिचालन लागत कम होगी, बल्कि जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने में भी मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें : खेत बचाओ अभियान के तहत अयोध्या पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री, CM योगी को सौंपा यूपी का कृषि रोडमैप

Avinay