देशभर में कोरोना वायरस महामारी से जिंदगी की जंग जीतने के लिए 2 गज की दूरी के साथ टीकाकरण बहुत जरूरी हो गया है। दरअसल, कोरोना वायरस का भारतीय वेरिएंट बहुत शक्तिशाली और जान लेवा जिसकी चपेट में रोज लाखों लोग आ रहे हैं, इसलिए हम अभी को वैक्सीन लगवाना बहुत जरूरी है। भारत में टीकाकरण का स्लॉट पंजीकरण को सरल बनाने के लिए कोविन पोर्टल पर लगातार सुधार किए जा रहे हैं। अब पोर्टल पर हिन्दी और 14 क्षेत्रीय भाषाओं में भी पंजीकरण का विकल्प उपलब्ध होगा। अभी तक यह विकल्प सिर्फ अंग्रेजी में ही उपलब्ध था। बता दें कि टीकाकरण के लिए पोर्टल पर पहले पंजीकरण कराना होता है।
कोरोना महामारी पर बने मंत्री समूह की बैठक में नेशनल हेल्थ एजेंसी की तरफ से यह जानकारी दी गई कि अब पोर्टल को हिन्दी एवं क्षेत्रीय भाषाओं में भी उपलब्ध कराया जा रहा है। अगले सप्ताह से यह सुविधा मिलनी भी शुरू हो जाएगी। स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने इस पहल की सराहना भी की। इससे टीके के लिए पंजीकरण कराने वाले लोगों को सुविधा होगी जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं। Cowin.gov.in पोर्ट्ल पर दी गई जानकारी के मुताबिक, 45 साल से अधिक आयु वाले लोग बिना अपॉइटमेंट के वैक्सीन सेंटर्स जा सकते हैं और टीका लगवा सकते हैं।
दरअसल, कोविन पोर्टल के FAQ सेक्सन में 17वें नंबर पर एक सवाल है कि क्या मैं बिना अपॉइंटमेंट के वैक्सीनेशन लगवा सकता हूं तो इसके जवाब में बताया है कि 45 साल या उससे अधिक आयु के भारतीय नागरिक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करके अपॉइंटमेंट ले सकते हैं या फिर बिना अपॉइंटमेंट के वैक्सीनेशन सेंटर्स पर जाकर टीका लगवा सकते हैं। लेकिन 18-44 साल की आयु के लोगों को रजिस्ट्रेशन कराना और अपॉइंटमेंट लेना अनिवार्य है। अगर बात करें देश में कोरोना के तजा मामलों की तो पिछले 24 घंटो के दौरान 2,63,533 नये मामले सामने आये हैं और 4,22,436 लोगों ने इस महामारी को मात दी है।


Download Android App
Download iOS App



