केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि मोदी सरकार ड्रग माफियाओं को कुचलने के लिए पूरी ताकत से अभियान चला रही है। हाल ही में, एनसीबी ने असम में 24.32 करोड़ रुपये की 30.4 किलोग्राम मेथामफेटामाइन गोलियां जब्त कीं और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। यह अभियान ड्रग-मुक्त भारत के विजन के तहत जारी रहेगा।
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा है कि मोदी सरकार पूरी ताकत से ड्रग माफियाओं को कुचल रही है। “ड्रग-मुक्त भारत बनाने के हमारे विजन के अनुरूप हमारी एजेंसियों ने ड्रग कार्टेलों पर लगाम लगाने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाए और असम में तीन लोगों को गिरफ्तार करते हुए 24.32 करोड़ रुपये की 30.4 किलोग्राम मेथामफेटामाइन की गोलियां जब्त कीं। ड्रग्स के खिलाफ हमारा अभियान ruthless तरीके से जारी रहेगा। इस बड़ी सफलता के लिए NCB, असम पुलिस और सीआरपीएफ को बधाई।”
हाल ही में, एनसीबी ने एक बड़ी सफलता में सिलचर में दो अलग-अलग अभियानों के दौरान 24.32 करोड़ रुपये मूल्य की कुल 30.4 किलोग्राम मेथामफेटामाइन गोलियां जब्त कीं, जिन्हें याबा के नाम से जाना जाता है। इसके साथ ही दो वाहन भी जब्त किए और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। दिनांक 06.04.2025 को, 3 महीने से अधिक समय से चल रहे एक खुफिया ऑपरेशन के अंतर्गत, एनसीबी गुवाहाटी ने असम पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान में एक कार को रोका और 9.9 किलोग्राम मेथामफेटामाइन की गोलियों की 10 पैकेट बरामद किए।
बढ़ती कीमतों पर जनता का सरकार के प्रति रोष… डीके शिवकुमार
इससे पहले, एनसीबी ने 13 मार्च 2025 को दो ऑपरेशनों में करीब 110 किलोग्राम मेथामफेटामाइन टैबलेट जब्त की थी। असम के सिलचर में 7.5 किलोग्राम की जब्ती में अब तक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है जो मोरेह, मणिपुर का निवासी है। मणिपुर के इंफाल के पास लिलोंग में 102.5 किलोग्राम की जब्ती में अब तक 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और 03 वाहन जब्त किए गए हैं।


Download Android App
Download iOS App



