राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस पर सीबीआई को 34 अधिकारियों को विशिष्ट सेवाओं के लिये राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
डोभाल ने कहा कि इन पदकों की घोषणा गणतंत्र दिवस व स्वतंत्रता दिवस पर की गई थी। उन्होंने कहा कि यह संयोग की बात है कि यह कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस के दिन हुआ।
उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से वैश्विक होती दुनिया ने अपराध, खासकर आर्थिक अपराध के नए आयाम पैदा किये हैं और ज्यादा अंतरराष्ट्रीय सहयोग से इनसे निपटने की जरूरत है।
डोभाल ने भ्रष्टाचार को रणनीतिक प्राथमिकता के तौर पर उखाड़ फेंकने के महत्व पर बल दिया। उन्होंने भ्रष्टाचार से लड़कर भ्रष्टाचार रोधी एजेंसियों द्वारा राष्ट्र की व्यापक सेवा करने में निभाई जाने वाली भूमिका को रेखांकित किया।


Download Android App
Download iOS App



