Jharkhand में दिनदहाड़े NTPC के DGM कुमार गौरव की गोली मारकर हत्या

Summary :

अपराधियों ने DGM कुमार गौरव पर ताबड़तोड़ 3 राउंड फायरिंग की

झारखंड में NTPC के DGM कुमार गौरव की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह कार्यालय जा रहे थे जब अपराधियों ने उनकी कार को ओवरटेक कर 3 राउंड फायरिंग की। कुमार गौरव को अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हत्या के पीछे लेवी का शक जताया जा रहा है।

झारखंड राज्य में दिनदहाड़े गोली बारी की घटना सामने आई है जहां अपराधियों ने NTPC  के DGM कुमार गौरव पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर हत्या कर दी। बता दें कि DGM कुमार गौरव अपनी कार से कार्यालय जा रहे थे तभी अपराधियों ने उनकी गाड़ी रोककर फायरिंग कर दी। हत्या की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

NTPC  के DGM कुमार गौरव के बारे में

 कुमार गौरव बिहार के रहने वाले थे और NTPC  में कोयला डिस्पैच के DGM थे। वह NTPC के केरेडारी स्थित कार्यालय में कार्यरत थे। सुबह लगभग 10:00 बजे वह अपने घर से कार्यालय जा रहे थे तभी फतहा चौक के पास अपराधियों ने कुमार गौरव के वाहन को ओवरटेक करके ताबड़तोड 3 राउंड फायरिंग कर दी जिससे DGM कुमार गौरव की मौके पर ही मौत हो गई। माना जा रहा है कि कुमार गौरव के पीठ में गोली लगी थी।

आरोग्य अस्पताल ले जाया गया

DGM कुमार गौरव को गोली लगने के बाद उन्हें तुरंत नजदीकी आरोग्य अस्पताल ले जाया गया लेकीन डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आरोपी हत्या करते ही फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, सभी सबूत खंगाले जा रहे है और छानबीन की जा रही है। वहीं माना जा रहा है कि DGM कुमार गौरव की हत्या के तार लेवी से जुड़े है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।