पूरे भारत में छा गया है ‘न्याय’ अभियान : राहुल गांधी

Summary :

राहुल ने कहा, ‘अब होगा न्याय’ सिर्फ एक नारा नहीं। यह भारत की जनता के साथ कांग्रेस की प्रतिबद्धता है। हमारे अभियान का गीत पूरे भारत में हिट साबित हुआ है।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए उनकी पार्टी की ओर से शुरू किया ‘न्याय’ अभियान पूरे देश में छा गया है। राहुल ने ‘न्याय’ थीम से जुड़ा एक नया वीडियो ट्विटर पर शेयर करते हुए कहा, ” ‘अब होगा न्याय’ सिर्फ एक नारा नहीं है। यह भारत की जनता के साथ कांग्रेस पार्टी की प्रतिबद्धता है। हमारे प्रचार अभियान का गीत पूरे भारत में बड़ा हिट साबित हुआ है। अब हम न्याय थीम का नया वीडियो पेश कर रहे हैं।”

गौरतलब है कि कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए ‘अब होगा न्याय’ का नारा दिया है। उसका पूरा जोर ‘न्यूनतम आय योजना’ (न्याय) पर है जिसके तहत उसने सरकार बनने पर देश के पांच गरीब परिवारों को सालाना 72 हजार रुपये देने का वादा किया है।

Desk Team