अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने संस्मरण ‘ए प्रॉमिस्ड लैंड’ नाम की एक किताब लिखी है। इस किताब में उन्होंने अपने कुछ अनुभवों के साथ भारतीय कांग्रेस के नेता राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का भी जिक्र किया गया है। किताब में ओबामा ने राहुल की ‘घबराए हुए और अनगढ़’ छात्र से तुलना की। ओबामा की तुलना पर कांग्रेस का बयान सामने आया है। पार्टी का कहना है कि कुछ बैठकों में किसी का आकलन करना कठिन है।
कांग्रेस के महासचिव तारिक अनवर ने शुक्रवार को कहा, अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में बराक ओबामा ने राहुल गांधी से शायद 8-10 साल पहले ही मुलाकात की होगी। कुछ बैठकों में किसी का आकलन करना कठिन है। राहुल गांधी का व्यक्तित्व तब से बदल गया है, उन्हें बहुत अनुभव प्राप्त हुआ है।
ओबामा की किताब में राहुल के जिक्र पर बोले गिरिराज-देश में कम होने पर विदेश से करवा लेते हैं बेइज्जती
वहीं ओबामा के इस जिक्र पर बीजेपी ने राहुल गांधी पर चुटकी ली। संबित पात्रा ने तंज कसते हुए कहा, ‘नर्वस और कम गुणवत्ता वाला। बोलो कौन?’ बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने कहा, ‘राहुल गांधी की जैसे ही देश में बेइज्जती कम होने लगती है, विदेश से बेइज्जती करवा लेते हैं।’
दरअसल, न्यूयॉर्क टाइम्स ने ओबामा के संस्मरण ‘ए प्रॉमिस्ड लैंड’ की समीक्षा की है। इसमें पूर्व राष्ट्रपति ने दुनियाभर के राजनीतिक नेताओं के अलावा अन्य विषयों पर भी बात की है। न्यूयॉर्क टाइम्स में प्रकाशित समीक्षा के अनुसार, राहुल गांधी के बारे में ओबामा का कहना है कि ‘‘उनमें एक ऐसे ‘घबराए हुए और अनगढ़’ छात्र के गुण हैं जिसने अपना पूरा पाठ्यक्रम पूरा कर लिया है और वह अपने शिक्षक को प्रभावित करने की चाहत रखता है लेकिन उसमें ‘विषय में महारत हासिल’ करने की योग्यता या फिर जूनून की कमी है।’’


Download Android App
Download iOS App



