पटना, संवाददाता राकेश कुमार: इस्लामपुर प्रखंड बौरी डीह पंचायत में सोशियो इकोनामिक रिसर्च इंस्टिट्यूट संस्था और इंजीनियर राजेश कुमार के तत्वाधान में भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड (BPCL) के CSR के तहत निशुल्क कीटनाशक मच्छरदानी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इसका उदघाटन नालंदा के सांसद श्री कौशलेंद्र कुमार जी ने फीता काटकर किया। 4200 बीपीएल परिवारों को कीटनाशक मछरदानी वितरित कर लाभान्वित किया गया तथा डेंगू , मलेरिया से बचाव हेतु जागरूक भी किया गया| कीटनाशक मछरदानी भारत सरकार निर्मित और स्वास्थ्य मंत्रालय एवं डब्ल्यूएचओ द्वारा स्वीकृत है ।
नालन्दा के सांसद के अनुशंसा पे BPCL के CSR पहल के तरफ से सेरी संस्था के द्वारा इस्लामपुर प्रखंड के अलग अलग गांवो के लोगो को BPCL के मैनेजर श्रीमती नीतीश भारती जी के उपलब्धता में वितरण किया गया ।लाभान्वित परिवारों के सदस्यों ने संस्था के पदाधिकारी रघुवंश सिँह ,शुभम सिंह, विनय कुमार यादव ओर ई राजेश कुमार , मुनचुन कुमार के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर बौरीडीह पंचायत के जदयू के अध्यक्ष श्री लक्ष्मीचंद्र प्रसाद जी, जदयू सदस्य श्री वरुण सिंह जी , राजीव कुमार इत्यादि सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।


Download Android App
Download iOS App



