उत्तर प्रदेश के मथुरा में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। महावन थाना क्षेत्र के सिहोरा गांव में एक परिवार सांप की वजह से दहशत में है। बताया जा रहा है कि परिवार में पूर्व में हुए एक आयोजन के दौरान घर की छत पर एक सांप को देखा गया और उसे तब मार दिया गया था। उसके बाद से एक नागिन अपने मारे गए साथी का बदला ले रही है। नागिन ने तीन लोगों को डस लिया, जिसमें से एक की मौत सर्पदंश की वजह से हो चुकी है। अब उस परिवार के लोगों का मानना है कि एक नागिन अपने पूर्व में मारे गए साथी का बदला ले रही है, जिसने परिवार के मुखिया सहित तीन लोगों को डस लिया है, जिसमें से एक की मौत हो चुकी है। इस खौफनाक घटना के बाद से पूरा परिवार अपनी रातें घर के बाहर खुले आसमान के नीचे बिताने को मजबूर है। कुछ दिन पहले मनोज के नवजात बेटे का नामकरण समारोह हुआ था। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के दौरान मनोज के साले सचिन ने घर की छत पर एक सांप को देखा और उसे मार दिया। परिवार को तब नहीं पता था कि यह घटना उनके लिए एक भयानक मुसीबत का सबब बनने वाली है। सांप के मारे जाने के कुछ ही दिनों बाद मनोज को सांप ने काट लिया, जिससे उनकी मौत हो गई। परिवार का दृढ़ विश्वास है कि यह नागिन द्वारा लिया गया पहला बदला था।
दो अन्य सदस्यों को भी सांप ने डस लिया
इस घटना के बाद भी नागिन का कहर जारी रहा और परिवार के दो अन्य सदस्यों को भी सांप ने डस लिया। हालांकि, समय पर इलाज मिलने से उनकी जान बच गई, लेकिन इस घटना ने परिवार को पूरी तरह से डरा दिया है। इस डर के चलते कोई भी रात में घर के अंदर सोने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है। पूरा परिवार रात भर घर के बाहर जागकर बिताने को मजबूर है। परिवार इस आशंका से घिरा रहता है कि उस नागिन का अगला शिकार कौन होगा।
वैज्ञानिक स्पष्टीकरण या प्रशासन
सिहोरा गांव के लोग भी इस असामान्य घटना से सकते में हैं। हालांकि, अभी तक किसी वैज्ञानिक स्पष्टीकरण या प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई विशेष हस्तक्षेप की बात सामने नहीं आई है। सिहोरा का यह परिवार खासकर मनोज का परिवार, इससे मुक्ति पाने की उम्मीद में हर रात जागकर काट रहा है।


Download Android App
Download iOS App




