Operation Sindoor: भारतीय सेना की वीरता पर विपक्ष के नेताओं ने की सराहना

Summary :

आतंकी ठिकानों पर हमले के बाद नेताओं ने सेना की सराहना की

ऑपरेशन सिंदूर पर भारतीय सेना की वीरता की सराहना करते हुए विपक्ष के नेताओं ने इसे गौरवमय बताया। प्रियंका गांधी और मायावती ने सेना की कार्रवाई को साहसिक बताते हुए उनकी रक्षा की कामना की। अखिलेश यादव ने ‘पराक्रमो विजयते’ कहते हुए सेना की हिम्मत का समर्थन किया।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर भारत में हर तरफ खुशी की लहर है। हर कोई पाकिस्तान में आतंकियों पर की गई कार्रवाई का समर्थन कर रहा है। इस कड़ी में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि हमें अपनी सेना पर अत्यंत गर्व है। हमारे बहादुर जवान हमारी स्वतंत्रता और अखंडता को सुरक्षित रखते हैं। भगवान उनकी रक्षा करें। प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”हमारी सेना पर हमें अत्यंत गर्व है। हमारे बहादुर जवान हमारी स्वतंत्रता और अखंडता को सुरक्षित रखते हैं। भगवान उनकी रक्षा करें और उन्हें धैर्य और वीरता से चुनौतियों का सामना करने की अपार हिम्मत दें। जय हिंद।’ उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर एक्स पोस्ट में लिखा, ”पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करने की भारतीय सेना की ’ऑपरेशन सिंदूर’ कार्रवाई गौरवमय व सराहनीय।”

Operation Sindoor है भारत का जवाब, एयरस्ट्राइक पर Amit Shah का बड़ा बयान

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”पराक्रमो विजयते!’ जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सशस्त्र बलों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पीओके में आतंकवादियों के ठिकानों पर हमला किया। ये ऐसे चिन्हित स्थान हैं, जहां से भारत के खिलाफ आतंकवादी हमलों की योजना बनाई गई और उन्हें निर्देशित किया गया। कुल मिलाकर, नौ (9) ठिकानों को निशाना बनाया गया है, जिसमें आतंकवादी स्थल मरकज सुभान अल्लाह बहावलपुर, मरकज तैयबा, मुरीदके, सरजाल/तेहरा कलां, महमूना जोया सुविधा, सियालकोट, मरकज अहले हदीस बरनाला, भिम्बर, मरकज अब्बास, कोटली, मस्कर राहील शाहिद, कोटली जिले में स्थित हैं।

इसके अलावा मुजफ्फराबाद में शावई नाला कैम, मरकज सैयदना बिलाल शामिल हैं। इस पूरे ऑपरेशन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रात भर प्रगति पर बारीकी से नजर रखी। सूत्रों ने पुष्टि की कि प्रधानमंत्री, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों और सैन्य कमांडरों के साथ लगातार संपर्क में थे, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि अभियान योजना के अनुसार आगे बढ़े।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.