Operation Sindoor: भारत की एयर स्ट्राइक में 90 से अधिक आतंकी ढेर

Summary :

ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय वायुसेना की बड़ी सफलता

भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पीओके में एयर स्ट्राइक कर 90 से अधिक आतंकियों को मार गिराया। यह कार्रवाई पहलगाम हमले का बदला लेने के लिए की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस सैन्य अभियान पर नजर रखी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना प्रमुखों से बातचीत की और बुधवार को प्रेस ब्रीफिंग आयोजित की जाएगी।

जम्मू-कश्मीर में हुए पहलगाम हमले का बदला भारत ने पाकिस्तान और पीओके में एयर स्ट्राइक से लिया है। भारतीय सेना ने नौ आतंकी ठिकानों पर ऑपरेशन सिंदूर को सफलता पूर्वक अंजाम दिया है। पीएम नरेंद्र मोदी लगातार इस पूरी सैन्य कार्रवाई पर नजर रखे हुए हैं। बता दें कि सूत्रों के अनुसार भारतीय सेना की एयर स्ट्राइक में लगभग 90 से अधिक आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया है।

मध्य प्रदेश में महिला सुरक्षा के लिए CM मोहन यादव का सख्त निर्देश

10 बजे होगी प्रेस ब्रीफिंग

सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय सेना, भारतीय वायु सेना और भारतीय नौसेना के प्रमुखों से बात की। यह बातचीत भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद हुई, जिसमें उन्होंने बुधवार रात को आतंकवादी ठिकानों को नष्ट कर दिया।
इस बीच, रक्षा मंत्रालय (MoD) ने घोषणा की है कि ऑपरेशन सिंदूर पर एक प्रेस ब्रीफिंग बुधवार को सुबह 10:00 बजे आयोजित की जाएगी। ब्रीफिंग के दौरान ऑपरेशन के बारे में और जानकारी साझा किए जाने की उम्मीद है।

लश्कर-ए-तैयबा के अड्डे तबाह

रक्षा मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि कुछ समय पहले, भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू और कश्मीर में आतंकवादी ढाँचे को निशाना बनाते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया, जहाँ से भारत के खिलाफ आतंकवादी हमलों की योजना बनाई गई और उन्हें निर्देशित किया गया। पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों का बदला लेने और भारत में आतंकवादी हमलों की योजना बनाने और उन्हें अंजाम देने में शामिल जैश-ए-मोहम्मद (JeM) और लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के आतंकियों को खत्म करने के लिए हमले किए गए।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।