ऑपरेशन सिंदूर पर बॉलीवुड की प्रतिक्रिया, सितारों ने की सेना की सराहना

Summary :

बॉलीवुड ने सेना की वीरता को सलाम किया

भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और POK में आतंकियों के नौ ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक की। बॉलीवुड सितारों ने इस साहसिक कदम की सराहना की, जिसमें देश की सुरक्षा और शहीदों का बदला लेने की प्रतिबद्धता दिखाई गई।

भारत ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि देश की सुरक्षा और शहीदों की शहादत का बदला लेना हमारी सेना बखूबी जानती है। बीती रात करीब डेढ़ बजे भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) में मौजूद आतंकियों के नौ ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक की। इस पूरे अभियान को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया गया है।

पहलगाम में हुए आतंकी हमले का दिया जवाब

यह कार्रवाई जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए उस आतंकी हमले का जवाब थी, जिसमें करीब 15 दिन पहले हमारे कई वीर जवान शहीद हुए थे। भारत ने इस हमले का बदला लेते हुए आतंकवादियों के उन अड्डों को पूरी तरह नेस्तनाबूद कर दिया जहां वे हमलों की योजना बना रहे थे। सेना की इस सटीक और साहसी कार्रवाई ने पूरे देश को गौरवान्वित कर दिया है।

Operation Sindoor

इस ऐतिहासिक ऑपरेशन की खबर जैसे ही सामने आई, पूरे देश में जोश और गर्व की लहर दौड़ गई। सोशल मीडिया पर #OperationSindoor ट्रेंड करने लगा और आम नागरिकों के साथ-साथ बॉलीवुड के कई नामचीन सितारों ने भी भारतीय सेना को सलाम किया।

बॉलीवुड की प्रतिक्रिया

बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर खुशी जाहिर करते हुए लिखा – “जय हिंद की सेना… भारत माता की जय।” साथ ही उन्होंने एक तस्वीर साझा की, जिसमें “ऑपरेशन सिंदूर” लिखा हुआ नजर आ रहा है।

Operation Sindoor

निमरत कौर, जो ‘एयरलिफ्ट’ जैसी फिल्मों में देशभक्ति का संदेश दे चुकी हैं, उन्होंने लिखा –“भारतीय सेना पर गर्व है। यह एक स्पष्ट संदेश है कि भारत अपने शहीदों के खून का हिसाब लेना जानता है।”

Met Gala 2025 में Kiara Advani ने ब्लैक-गोल्डन आउटफिट बिखेरा हुस्न का जलवा

अभिनेता विनीत कुमार सिंह की प्रतिक्रिया

“ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक कार्रवाई नहीं, एक चेतावनी है।” वहीं फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर ने कहा –“भारतीय सेना की इस वीरता को सलाम। देश को आप पर गर्व है।”

भारत का यह साहसी कदम न सिर्फ आतंकवाद के खिलाफ एक मजबूत संदेश है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि हम किसी भी कीमत पर अपने जवानों की कुर्बानी को बेकार नहीं जाने देंगे।

Tamanna Choudhary