लोकसभा में समाजवदी पार्टी के सांसद आजम खान के बयान को लेकर जोरदार हंगामा हुआ। विपक्षी सांसदों ने भी आजम खान के खिलाफ आवाज उठाई। महिला सांसदों एवं विभिन्न दलों के नेताओं ने पीठासीन सभापति रमा देवी के बारे में आजम खान की टिप्पणी के कारण उनसे माफी की मांग की। अध्यक्ष ओम बिरला ने इस मामले में जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।
कई वरिष्ठ मंत्रियों और सत्ता पक्ष तथा विपक्ष के अन्य सदस्यों द्वारा को शून्यकाल के दौरान यह मुद्दा उठाए जाने पर ओम बिरला ने कहा ‘‘मैंने आप सबकी बात सुनी है। सभी दलों के नेताओं के साथ बैठक बुलाकर इस पर शीघ, निर्णय लिया जाएगा।’’

केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि आजम खान को माफी मांगनी चाहिए अन्यथा उन्हें लोकसभा से निलंबित कर दिया जाना चाहिए, यह हमारी मांग है। वहीं आजम खान के आचरण पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि यह पुरुषों समेत सभी सांसदों पर धब्बा है।

टीएमसी की सांसद मिमी चक्रवर्ती ने कहा कि कल जो हुआ वह ठीक नहीं था, इसके खिलाफ हम सभी को एक साथ खड़े होना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्पीकर हम सभी के साथ खड़े होकर फैसला करेंगे। कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने इस मामले में कहा, कांग्रेस पार्टी महिलाओं के सम्मान के खिलाफ है। ऐसी घटनाएं पहले हुई हैं जब संसद में सोनिया गांधी जी को ‘इटली की कटपुतली’ कहा जाता था।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, कल जो हुआ उसके खिलाफ निंदा करते हुए सभी का खड़े होकर बोलना बहुत उत्साहजनक है। हम उसके खिलाफ एक अनुकरणीय कार्रवाई के लिए आपकी की ओर देखते हैं। महिलाओं से जुड़े मुद्दे का राजनीतिकरण करना अपमानजनक है, हमें एक साथ खड़ा होना होगा तो कुछ में संकोच क्यों? दुविधा क्यों? क्यों सवार जोड़ें? मैं अपने भाषण को बाधित करने के लिए लोगों का नाम नहीं ले रही हूं।


Download Android App
Download iOS App



