विपक्ष मजबूत होगा गुजरात चुनाव के बाद: राज ठाकरे

Summary :

NULL

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेवा के अध्यक्ष राज ठाकरे ने आज कहा कि गुजरात विधानसभा चुनाव के बाद विपक्षी दल मजबूत बनेंगे। ठाकरे ने कहा, ”मैं सहमत हूं कि विपक्ष थोड़ कमजोर है लेकिन गुजरात चुनाव के बाद यह मजबूत बनेगा। विपक्ष में बदलाव दिखाई देगा। उनसे यह पूछा गया था कि क्या पिछले तीन वषो’ में विपक्ष की भूमिका बहुत कम हो गई है।”

उन्होंने एक निजी टेलीविजन चैनल के कार्यक्रम में कहा, ”मुझे हैरानी हो रही है कि प्रधानमंत्री समेत इतने मंत्री केवल एक राज्य में इतनी रैलियां क्यों कर रहे हैं। भले ही यह प्रधानमंत्री का गृह राज्य है, लेकिन यह अच्छा नहीं लगता कि देश का प्रमुख एक राज्य के लिए चुनाव प्रचार कर रहा है।”

ठाकरे ने कहा कि यदि गुजरात में भाजपा नीत सरकार ने अच्छा काम किया है, तो राज्य में पार्टी के लिए इतनी अधिक संख्या में मंत्रियों को प्रचार करने की आवश्यकता नहीं है। नेता ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने नोटबंदी के बाद और नोट छपवाए और भाजपा को इससे लाभ हुआ। ठाकरे ने कहा कि भाजपा के अलावा किसी राजनीतिक दल के पास इतना फंड नहीं है। उनसे यह पूछा जाना चाहिए कि उन्हें इतना फंड कैसे मिला।

Desk Team