मोदी सरकार के लोकसभा से पास हुए कृषि विधेयकों को लेकर रविवार को राज्यसभा में ज़ोरदार हंगामा हुआ। विधेयकों को प्रवर समिति में भेजे जाने के प्रस्ताव पर मतविभाजन की मांग को लेकर तृणमूल कांग्रेस और अन्य विपक्षी सदस्य सभापति आसन के बिल्कुल पास पहुंच गए। विपक्ष के हंगामे का कारण सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दिया।
विधेयकों का विरोध करते हुए टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने सभापति आसन के पास पहुंचकर उप सभापति हरिवंश के सामने रूल बुक तक फाड़ दी। इतना ही नहीं उन्होंने उप सभापति के माइक को भी मोड़ दिया। इस दौरान कई और टीएमसी सांसद सभापति के आसान के करीब पहुंच गए।

हंगामे के बीच कृषि मंत्री ने अपनी बात पूरी की और बिल को लेकर आए संशोधन प्रस्ताव पर वोटिंग शुरू हुई। ध्वनिमत से संशोधन प्रस्ताव खारिज होने के बाद मतविभाजन की मांग को लेकर अभूतपूर्व हंगामा हुआ। टीएमसी सांसद डेरेक ओ,ब्रायन सहित कई सांसद चेयर तक पहुंच गए। कुछ सांसदों ने कागज फाड़े तो कुछ ने माइक को तोड़ डाला।
डेरेक ओ ब्रायन ने उप सभापति हरिवंश को रूल बुक दिखाते हुए बुक फाड़ दी और माइक को भी मोड़ दिया। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह ने रविवार को राजयसभा में कृषक उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सरलीकरण) विधेयक, 2020 और कृषक (सशक्तिकरण और संरक्षण) कीमत आश्वासन और कृषि सेवा पर करार विधेयक, 2020 राज्यसभा में पेश किए।
गौरतलब है कि मोदी सरकार के कृषि बिल के विरोध में एनडीए से जुड़े शिरोमणि अकाली दल कोटे से मंत्री हरसिमरत कौर ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है। एनडीए का सहयोगी दल शिरोमणि अकाली दल इस बिल का पुरजोर विरोध कर रहा है।


Download Android App
Download iOS App



