संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ विपक्षी दलों की बैठक में ममता बनर्जी के शामिल नहीं होने की घोषणा के बाद भाजपा ने शुक्रवार को कहा कि सीएए पर देश का माहौल खराब करने के बाद अब विपक्षी दल ध्रुवीकरण के खेल में एक दूसरे से प्रतिस्पर्धा में लगे हुए हैं और आपस में ही एक दूसरे का ही पर्दाफाश कर रहे हैं । भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने पार्टी मुख्यालय में कहा, ‘‘पूरे देश में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) को लेकर हिंसा का माहौल बनाया जा रहा है, और यह तुष्टिकरण का 20-20 मैंच चल रहा है।’’
उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, टीएमसी, असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ये सब मिलकर, मुसलमानों को भड़का रहे हैं और देश में हिंसा व आगजनी का माहौल बनाना चाहते हैं । पात्रा ने कहा कि ये सारे दल एवं इनके नेता पवेलियन में बैठकर भावनाएं भड़काकर माहौल खराब करने में लगे हैं । भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि ममता ने कहा है कि वह कांग्रेस और माकपा की गलत राजनीति से निराश हैं और वह अकेले ही सीएए और एनआरसी के खिलाफ विरोध को आगे बढ़ायेंगी ।
बजट पर किसानों, युवाओं और महिलाओं की आवाज नहीं सुनना चाहते PM मोदी : राहुल गांधी
उन्होंने दावा किया कि कल मालदा में कई बसें जलाई गईं, पुलिस पर हमले हुए। उन्होने कहा कि ममता बनर्जी कह रहीं हैं कि ये सब कांग्रेस और माकपा ने किया है, जिसे वह बर्दाश्त नहीं करेंगी । भाजपा प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ ये सारे दल आज एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। ममता बनर्जी आज केवल और केवल तुष्टिकरण की राजनीति कर रहीं हैं ।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल अब एक दूसरे का ही पर्दाफाश कर रहे हैं और वे सब ध्रुवीकरण के खेल में एक दूसरे से प्रतिस्पर्धा में लगे हुए हैं जिनकी सच्चाई अब सामने आ रही है । ’’
तृणमूल प्रमुख पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वह ऐसा इसलिये कह रही हैं क्योंकि वह बंगाल में मुस्लिम वोट को बंटते नहीं देखना चाहती हैं । यह ध्रुवीकरण की राजनीति का स्पष्ट उदाहरण है । उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की पार्टी के एक नेता कहते हैं कि हम जब सत्ता में आयेगे तो सीएए के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले लोगों को भत्ता देंगे, इससे अधिक शर्मनाक और क्या हो सकता है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि देश की जनता सब कुछ देख रही है और वह इसका जवाब देगी ।


Download Android App
Download iOS App



