नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से करवाने के लिए नार्थ-ईस्ट जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। उत्तर-पूर्व की जिला चुनाव अधिकारी व डीएम शशि कौशल ने बताया कि चुनाव के लिए हम तैयार हैं। नोटिफिकेशन जारी होते ही हमारी पूरी टीम एक्टिव हो जाएगी।
उन्होंने कहा कि चुनाव को बेहतर ढंग से करवाने के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है जिसमें लाइन डिपार्टमेंट के अधिकारी हैं। वहीं परमिशन सेल बनाया गया है जिसमें एसीपी लेवल के अधिकारी तैनात होंगे। वह नियम के तहत जांच कर आगे के कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में 1100 पोलिंग स्टेशन होंगे।
यहां शांतिपूर्ण ढंग से मतदान करवाने के लिए पुलिस के साथ ज्वाइंट जांच की जा रही है। उन्होंने कहा एसी 65 में एप बुथ भी बनाया गया है। इसके अलावा मतदाताओं के लिए विश्राम स्थल की संख्या बढ़ाई गई है। साथ ही पीने के पानी, शौचालय, मोबाइल रखने की व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्था की गई है।


Download Android App
Download iOS App



