कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने नीति आयोग में अर्थशास्त्रियों और विशेषज्ञों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बैठक को लेकर कटाक्ष करते हुए शुक्रवार को आरोप लगाया कि मोदी बजट के संदर्भ में किसानों, युवाओं, महिलाओं और छोटे कारोबारियों की आवाज नहीं सुनना चाहते।
उन्होंने बैठक की तस्वीर शेयर करते हए ट्वीट किया, ”बजट को लेकर मोदी की सबसे गहन विचार विमर्श बैठक उनके पूंजीपति मित्रों और सबसे अमीर लोगों के लिए आरक्षित होती है।” गांधी ने दावा किया, ”उन्हें हमारे किसानों, छात्रों, युवाओं, महिलाओं, सरकारी एवं पीएसयू कर्मचारियों, छोटे कारोबारियों या मध्यम वर्ग के करदाताओं की आवाज सुनने में कोई दिलचस्पी नहीं है।”

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने वित्त वर्ष 2020-21 के आम बजट से पहले अर्थशास्त्रियों और विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों के साथ नीति आयोग में बैठक की। समझा जाता है कि इस बैठक में आर्थिक वृद्धि को गति देने के उपायों और अर्थव्यवस्था की स्थिति पर चर्चा हुई।


Download Android App
Download iOS App



