कांग्रेस ने जवाहर लाल नहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)में छात्रों के साथ मारपीट पर गहरी चिन्ता व्यक्त करते हुए कहा है कि गुंडे कई छात्रवासों में घुसकर हिंसा का नंगा नाच कर रहे हैं लेकिन पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है।
कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीपसिंह सुरजेवाला ने रविवार देर रात जारी एक बयान में कहा कि गुंडे कावेरी, पेरियार, साबरमती आदि छात्रवासों में घुसकर हिंसा कर रहे हैं। महिला छात्रावास में घुसकर जेएनयू छात्रसंघ की अध्यक्ष आइशी घोष को बुरी तरह पीटा गया है।
उन्होंने कहा कि गुंडे किसी को नहीं छोड़ रहे हैं। वे मुँह पर कपड़ बांधकर छात्रवासों के भीतर घुसकर लाठी डंडों से हमला कर रहे हैं। छात्रों और अध्यापकों को पीटा जा रहा है और उनके सामानों को तोड़ जा रहा है।
श्री सुरजेवाला ने इन हमलों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद, मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधा और कहा,‘‘मोदी जी और अमित शाह जी की आ़खरि देश के युवाओं और छात्रों से क्या दुश्मनी है? कभी फ़स वृद्धि के नाम पर युवाओं की पिटाई, कभी सविंधान पर हमले का विरोध हो तो छात्रों की पिटाई। आज जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में हिंसा का नंगा नाच हो रहा है और वो भी सरकारी संरक्षण में।’’


Download Android App
Download iOS App



