यूट्यूब पर आरएसटीवी के हुए 40 लाख से अधिक सब्सक्राइबर, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने दी बधाई

Summary :

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने यूट्यूब पर राज्यसभा टीवी (आरएसटीवी) के 40 लाख से अधिक सब्सक्राइबर होने पर मंगलवार को चैनल को बधाई दी। ऊपरी सदन के सभापति ने कई ट्वीट किए।

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने यूट्यूब पर राज्यसभा टीवी (आरएसटीवी) के 40 लाख से अधिक सब्सक्राइबर होने पर मंगलवार को चैनल को बधाई दी। ऊपरी सदन के सभापति ने कई ट्वीट किए। उन्होंने कहा कि “यह जानकर खुशी हुई कि यूट्यूब पर आरएसटीवी के सब्सक्राइकर की संख्या 40 लाख को पार गई है।”
नायडू ने कहा कि अगस्त 2017 में यूट्यूब पर आरएसटीवी के सब्सक्राइबर की संख्या 4.5 लाख थी और बीते 29 महीने में इसके दायरे में 888 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि हुई। उन्होंने कहा, “ये बातें एक सूचनाप्रद एवं शैक्षिक मंच के तौर पर चैनल की तेजी से बढ़ती अपील को बताती हैं। यह सही सामग्री और गंभीर प्रस्तुति देखने की दर्शकों की जिजीविषा को भी दर्शाता है। इस उपलब्धि के लिए मैं सभी संबंधित लोगों को बधाई देता हूं।”

आरएसटीवी का स्वामित्व और संचालन राज्यसभा करता है और इसकी शुरुआत 2011 में हुई थी। केबल टेलीविजन नेटवर्क चैनल पर राज्यसभा की कार्यवाही का प्रसारण होता है। राज्यसभा की कार्यवाही के सीधे प्रसारण के अलावा आरएसटीवी पर संसदी मामलों और मौजूदा विषयों पर गंभीर विश्लेषण होते हैं। इस बीच नायडू ने संसदीय कार्यवाही के प्रसारण पर खर्च कम करने और अतिरिक्त खर्च में कटौती करने के मकसद से लोकसभा टीवी और राज्यसभा टीवी के विलय के लिए छह सदस्यीय समिति का गठन किया है। 

Desk Team