Pahalgam Attack: अब PM मोदी लेंगे तगड़ा एक्शन; नेवी, एयरफोर्स और आर्मी को अलर्ट रहने के निर्देश

Summary :

पीएम मोदी का बड़ा एक्शन, सेना को हाई अलर्ट पर रखा

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद पीएम मोदी ने सऊदी अरब का दौरा रद्द कर हाई-लेवल मीटिंग की। रक्षा मंत्रालय ने आर्मी, नेवी और एयरफोर्स को हाई अलर्ट पर रखा है। हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा ने ली है। पुलिस ने आतंकियों के स्केच जारी किए हैं और सेना सर्च ऑपरेशन चला रही है।

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पूरा देश आक्रोश में है। इस हमले में 28 लोगों के मारे जाने की खबर है। इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तानी जिहादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने ली है। हमले के बाद पीएम मोदी भी अपना सऊदी अरब का दौरा रद्द करके भारत वापस आ गए हैं। पीएम मोदी ने गृहमंत्रालय और रक्षा मंत्रालय के साथ हाई-लेवल मीटिंग की है। इस बीच एक बड़ी जानकारी सामने आई है। पीएम मोदी इस हमले के खिलाफ बड़ा एक्शने लेने वाले हैं, ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि रक्षा मंत्रालय ने आर्मी, नेवी और एयरफोर्स को आई-अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया है।

आतंकियों की तस्वीर आई सामने

पहलगाम हमले के आतंकियों की तस्वीर भी सामने आई है। जम्मू कश्मीर पुलिस ने पीड़ितों की मदद से आतंकियों का स्केच बनवाकर जारी किया है। बता दें पुलिस ने आतंकियों का नाम भी बताया है। आसिफ फौजी, सुलेमान शाह और अबू तल्हा का नाम आतंकियों की लिस्ट में है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस आतंकी हमले में कुछ स्थानीय लोगों ने आतंकियों की मदद की है। भारतीय सेना ने सर्च ऑपरेशन चला दिया है।

Pahalgam Attack Terrorist

40 मिनट तक मचाया आतंक

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आतंकी करीब 40 मिनट तक हमले वाली जगह पर थे। इन लोगों ने हमले की योजना बना ली थी और उनके भागने का रास्ता भी तय हो गया था। फिलहाल जांच जारी है और सेना आतंकियों की तलाश में जुटी है। ये आतंकी पहले पीर पंजाल की पहाड़ियों पर पहुंचे और फिर आगे बढ़ गए।

PM Modi Meeting

तीन घंटे चली बैठक

हमले के बाद भारतीय सेना को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। नौसेना और वायुसेना भी हाई अलर्ट पर हैं। रक्षा मंत्रालय में तीन घंटे तक बैठक चली। इसमें तीनों सेनाओं के प्रमुख मौजूद थे। बैठक में इस बात पर चर्चा हुई कि बदला कैसे लिया जा सकता है। सीसीएस की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने ये विकल्प रखे जाएंगे। पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि इस हमले के आतंकियों को छोड़ा नहीं जाएगा। मृतकों को न्याय जरूर मिलेगा।

Pahalgam Attack: जांच में जुटी NIA, अमित शाह बोले – दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा

Neha Singh