Pakistan spying in Punjab Pathankot: पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की फिर एक बार नापाक हरकत उजागर हुई है। पंजाब में पाकिस्तान समर्थित जासूसी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है, यहां पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। यह शख्स भारतीय सेना और अर्धसैनिक बलों की गतिविधियों की संवेदनशील जानकारी पाकिस्तान तक पहुंचा रहा था।
Pakistan Spying On Indian Army,: NH-44 पर कैमरा लगाकर जासूसी
गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान पठानकोट जिले के चक्क धारीवाल गांव निवासी बलजीत सिंह उर्फ बिट्टू के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, उसने पठानकोट-जम्मू मार्ग पर स्थित एक दुकान के पास सीसीटीवी कैमरा लगाया था। यह स्थान NH-44 पर एक पुल के नजदीक था, जहां से सेना और अर्धसैनिक बलों के काफिले नियमित रूप से जम्मू-कश्मीर ओर जाते हैं। इ
न कैमरों को इस तरह से इंस्टॉल किया गया था कि सुरक्षाबलों की आवाजाही लाइव फुटेज रिकॉर्ड कर सकें। यह फुटेज इंटरनेट के माध्यम से सीधा पाकिस्तान के हैंडलरों तक पहुंचाई जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी को दुबई में बैठे एक व्यक्ति से निर्देश मिल रहे थे, जिसने उसे इस ऑपरेशन के लिए 40 हजार रूपये भी दिए थे।
Pakistan Spy Cameras in Pathankot: पुलिस जांच में क्या मिला?
पठानकोट पुलिस की CIA टीम ने जांच के दौरान इस नेटवर्क का पता लगाया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी बलजीत सिंह ने स्वीकार किया कि उसने इस साल जनवरी में कैमरे लगाया था और उसकी लाइव फीड सीमा पार बैठे हैंडलर्स के साथ साझा की थी। पुलिस से कैमरा और उससे जुड़े उपकरण भी बरामद किए हैं। अब जांच एजेंसियां उसके मोबाइल रिकॉर्ड, बैंक लेन-देन और विदेशी संपर्कों की जांच कर रही हैं, ताकि पता लगाया जा सके कि वह किसी जासूसी नेटवर्क से जुड़ा था या नहीं।
Pak Spying on Military Convoy in Pathankot: बलजीत के अलावा तीन अन्य आरोपी भी नामजद
इस मामले में बलजीत सिंह के अलावा तीन अन्य आरोपियों को भी नामजद किया गया है। इसमें नवा पिंड, सुजानपुर निवासी विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्का, बलविंदर सिंह उर्फ विक्की और तरणप्रीत सिंह उर्फ टन्नू शामिल हैं।
गाजियाबाद में पकड़े गए पांच आरोपी

पिछले दिनों गाजियाबाद के कई इलाकों में सोलर कैमरे लगाए गए थे। जिनका सीधा एक्सेस पाकिस्तान बैठे आतंकियों को दिया जा रहा था। NIA ने अपनी जांच में पांच नाबालिग आरोपियों के खिलाफ जांच रिपोर्ट दाखिल की थी। जांच में सामने आया कि पाकिस्तान ने इन कैमरों के जरिए भारत के संवेदनशील जगहों की जासूसी करने और देश की सुरक्षा को खतरे में डालने की योजना बनाई थी।


Download Android App
Download iOS App




