पाकिस्तान ने भारतीय सेना के जेट को ध्वस्त करने का किया दावा,लापता भारतीय पायलट का वीडियो किया जारी

Summary :

भारतीय लड़ाकू विमानों ने 1971 के भारत-पाक युद्घ के बाद पहली बार पाकिस्तान की सीमा में प्रवेश किया है। यहां तक 1999 के कारगिल युद्घ के दौरान

भारतीय लड़ाकू विमानों ने 1971 के भारत-पाक युद्घ के बाद पहली बार पाकिस्तान की सीमा में प्रवेश किया है। यहां तक 1999 के कारगिल युद्घ के दौरान भी भारतीय लड़ाकू विमान सीमापार नहीं गए थे। मंगलवार को भारतीय वायु सेना ने एलओसी की सीमा पार करते हुए वायु सेना ने आतंकी कैंपों पर 1000 किलो बम गिराए हैं।

इससे कई सारे आतंकी ठिकानों के लॉच पैड ध्वस्त हो गए हैं। भारतीय वायुसेन ने इस मिशन को अंजाम तक पहंचाने के लिए 12 मिराज 2000 विमानों का इस्तेमाल किया है।

पाकिस्तान की मीडिया फैला रही है झूठ

हालांकि पाकिस्तान ने इस घटना के बाद चेतावनी दी थी कि वे भारतीय सेना द्वारा प्रत्याशित रूप से जवाबी कार्रवाई नहीं करेंगे। वहीं पाकिस्तान ने अब दो भारतीय लड़ाकू जेट उतारने का दावा किया है और बताया कि हमाने दो पायलटों को पकड़ लिया है।

मेजर जनरल आसिफ गफूर ने किया ट्वीट

पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने सुबह ट्वीट कर प्रॉपेगैंडा फैलाया कि पाकिस्तानी वायुसेना ने दो भारतीय विमानों को मार गिराया है। हकीकत यह है कि उल्टे पाकिस्तानी वायुसेना का एक F-16 विमान को मार गिराया गया, जबकि एक विमान भारतीय वायुसेना की कार्रवाई के बाद भाग गया।फाइटर प्लेन नहीं, हेलिकॉप्टर क्रैश होने की खबर मिलने के बाद पाकिस्तानी सेना ने खुद पहले के बयान से किनारा कर लिया।

यहाँ पढ़े ये ट्विटर पोस्ट:https://twitter.com/OfficialDGISPR/status/1100641491679150080

पाकिस्तानी सेना ने दो भारतीय पायलटों को गिरफ्तार करने का दावा भी किया है हालांकि भारत ने एक पायलट के गायब होने की बात भी कही है पाकिस्तानी सेना ने एक वीडियो भी जारी किया था। पाकिस्तानी सेना ने ये भी दावा किया कि वे वीडियो एक भारतीय पायलट का है जिन्हें पाकिस्तानी सीमा के भीतर पकड़ा गया है।

पाकिस्तान ने कहा है कि उसने अपने हवाई क्षेत्र में दो भारतीय सैन्य विमानों को मार गिराया है और दो पायलटों को गिरफ्तार भी कर लिया है। पाकिस्तानी सेना की ओर से जारी 46 सेकेंड के इस वीडियो में एक व्यक्ति की आंखो पर पट्टी बांधी हुई है और दावा किया गया है कि यह व्यक्ति भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन हैं।

वीडियो में व्यक्ति यह कहता हुआ दिखाई दे रहा है कि मैं भारतीय वायुसेना का अधिकारी हूं। मेरा र्सिवस नंबर 27981 है। हालांकि अभी वीडियो की सत्यता की पुष्टिï नहीं की जा सकी है।

पाक ने जारी किया वीडियो…

वीडियो में पायलट से कुछ सवाल पूछते हुए दिखाई दिए लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ। क्योंकि वीडियो से साफ पता चल रहा है कि वह आदमी पाकिस्तानी सेना के साथ है। खबरों के अनुसार भारतीय वायुसेना के पायलट विंग कमांडर अभिनंदन ने मिग 21 बाइसन जेट से उड़ान भरी थी। अब सरकार ने इस बात की पुष्टिï की है कि उनका एक पायलट गायब है।

भारत आतंकवाद पर किसी भी तरह की बातचीत चाहता हैं तो हम तैयार : इमरान

 

 

Desk Team