PRALAY Missile: दो बार सफल परीक्षण, 700 KG विस्फोटक और 500 KM की रेंज

Summary :

PRALAY Missile: भारत के स्वदेशी हथियार दुश्मनों के लिए काल बनते जा रहे है। हाल ही में भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष में भारत के स्वदेशी मिसाइलों ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर सटीक निशाना लगाकर ध्वस्त कर दिया था। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने ओडिशा में दो दिनों में प्रलय मिसाइल प्रणाली की अधिकतम और न्यूनतम रेंज क्षमता का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। PRALAY Missile Range दुश्मनों के लिए प्रलय लाने के लिए तैयार प्रलय मिसाइल कई लक्ष्यों पर विभिन्न प्रकार के गोला-बारूद ले जाने में सक्षम है। इस मिसाइल की 150KM से 500KM की रेंज है…

PRALAY Missile: भारत के स्वदेशी हथियार दुश्मनों के लिए काल बनते जा रहे है। हाल ही में भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष में भारत के स्वदेशी मिसाइलों ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर सटीक निशाना लगाकर ध्वस्त कर दिया था। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने ओडिशा में दो दिनों में प्रलय मिसाइल प्रणाली की अधिकतम और न्यूनतम रेंज क्षमता का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।

PRALAY Missile Range

दुश्मनों के लिए प्रलय लाने के लिए तैयार प्रलय मिसाइल कई लक्ष्यों पर विभिन्न प्रकार के गोला-बारूद ले जाने में सक्षम है। इस मिसाइल की 150KM से 500KM की रेंज है और यह सटीक निशाने लगाने में सक्षम है। पेलोड की बात करें तो 350 से 700 किलो वॉरहेड ले जाने में सक्षम है।

PRALAY Missile बनाने में किसका योगदान

इस मिसाइल के परिक्षण और विकास करने के लिए DRDO की प्रयोगशालाओं रक्षा अनुसंधान एवं विकास प्रयोगशाला , आयुध अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान, उच्च ऊर्जा सामग्री अनुसंधान प्रयोगशाला, टर्मिनल बैलिस्टिक अनुसंधान प्रयोगशाला, अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान और ITR, और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड कई समेत अन्य उद्योगों और एमएसएमई के सहयोग से विकसित किया है।

राजनाथ सिह ने दी बधाई

भारत अपने स्वदेशी हथियार को विकसित करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है। इसी बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सफल उड़ान परीक्षणों के लिए DRDO, सशस्त्र बलों और उद्योग को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीकों से लैस यह मिसाइल सशस्त्र बलों को खतरों के खिलाफ और अधिक तकनीकी बढ़ावा देगी।

ALSO READ: नागालैंड में भारतीय सेना ने ‘एक्सरसाइज ड्रोन प्रहार’ के तहत किया अभ्यास

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।