Pariksha Pe Charcha 2024: पीएम मोदी के 9 मूलमंत्र जो बदलेंगे छात्रों का भविष्य

Summary :

Pariksha Pe Charcha 2024: छात्रों के साथ ‘परीक्षा पर चर्चा’ (Pariksha Pe Charcha 2024) करते हुए सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि स्वयं को प्रेशर झेलने के लिए सामर्थ्यवान बनाना चाहिए। यह मानकर चलना चाहिए जीवन में दबाव तो बनता रहता है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने छात्रों को पढ़ाई करने के साथ-साथ अच्छी नींद, संतुलित आहार व फिजिकल एक्टिविटी के लिए भी प्रेरित किया। Highlights स्वयं को प्रेशर झेलने के लिए सामर्थ्यवान बनाए पढ़ाई के साथ-साथ अच्छी नींद जरुरी संतुलित आहार व फिजिकल एक्टिविटी जरुरी बच्चों के रिपोर्ट कार्ड को ना बनाएं विजिटिंग कार्ड Pariksha Pe Charcha…

Pariksha Pe Charcha 2024: छात्रों के साथ ‘परीक्षा पर चर्चा’ (Pariksha Pe Charcha 2024) करते हुए सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि स्वयं को प्रेशर झेलने के लिए सामर्थ्यवान बनाना चाहिए। यह मानकर चलना चाहिए जीवन में दबाव तो बनता रहता है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने छात्रों को पढ़ाई करने के साथ-साथ अच्छी नींद, संतुलित आहार व फिजिकल एक्टिविटी के लिए भी प्रेरित किया।

Highlights

  • स्वयं को प्रेशर झेलने के लिए सामर्थ्यवान बनाए
  • पढ़ाई के साथ-साथ अच्छी नींद जरुरी
  • संतुलित आहार व फिजिकल एक्टिविटी जरुरी
  • बच्चों के रिपोर्ट कार्ड को ना बनाएं विजिटिंग कार्ड

Pariksha Pe Charcha पर पीएम मोदी के 9 मूलमंत्र

Pariksha Pe Charcha 2024
Pariksha Pe Charcha 2024
  1. छात्रों को खुद पर ज्यादा दबाव बनाने से बेहतर है की वो धीरे-धीरे आगे बढे़। जितना आज किया अगले दिन उससे थोड़ा आगे बढ़कर करें।
  2. माता-पिता बच्चों पर दबाव न बनाए और दोस्तों से तुलना न करे।
  3. बेवजह ज्यादा सोच-सोच कर खुद पर दबाव न बनाए और बिना किसी कारण किसी चीज को संकट नहीं न माने।
  4. समस्याओं को पूरे परिवार, शिक्षकों व छात्र सबको मिलकर हल करना होगा। आपसी चर्चा से परेसानियों को दूर करे।
  5. जीवन में प्रतिस्पर्धा का होना जरुरी है, लेकिन स्वस्थ प्रतिस्पर्धा होनी चाहिए।
  6. दोस्त के 90 अंक आने पर मायूस न हो, क्योंकि आपके लिए भी 100 अंक है। आपको सकारात्मक के साथ सोचना है कि मैं भी 100 में से कितने अंक ला सकता हूं।
  7. प्रतिभावान दोस्त प्रेरणा का स्रोत होते हैं, कभी भी खराब भाव अपने मन में नहीं आने देना चाहिए।
  8. शिक्षक सिलेबस से आगे निकल कर, छात्रों से नाता जोड़ेंगे तो परीक्षा के दौरान तनाव की स्थिति उत्पन्न ही नहीं होगी।
  9. शिक्षक का काम सिर्फ नौकरी करना नहीं है, बल्कि शिक्षक का कार्य जिंदगियों को सवांरना है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News