Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

सांसदों के व्यवहार पर बोले PM Modi, ‘विपक्ष का व्यवहार दुखी करने वाला’

Summary :

संसद में चल रहे शीतकालीन सत्र का आज 14वां दिन है।आज संसद भवन में भारतीय जनता पार्टी की संसदीय बैठक हुई, जिसका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेतृत्व किया।बता दें विपक्ष के हंगामे के बाद कई सांसदों को सस्पेंड कर दिया गया है तो वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) भी विपक्षी सांसदों के व्यवहार से खुश नजर नहीं आए। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष के सांसदों का व्यवहार दुखी करने वाला है। इनके व्यवहार से ऐसा लगता है कि सिक्योरिटी ब्रीच करने वालों को विपक्ष का सपोर्ट है। सांसदों…

संसद में चल रहे शीतकालीन सत्र का आज 14वां दिन है।आज संसद भवन में भारतीय जनता पार्टी की संसदीय बैठक हुई, जिसका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेतृत्व किया।बता दें विपक्ष के हंगामे के बाद कई सांसदों को सस्पेंड कर दिया गया है तो वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) भी विपक्षी सांसदों के व्यवहार से खुश नजर नहीं आए। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष के सांसदों का व्यवहार दुखी करने वाला है। इनके व्यवहार से ऐसा लगता है कि सिक्योरिटी ब्रीच करने वालों को विपक्ष का सपोर्ट है।

  • सांसदों के व्यवहार पर बोले PM Modi
  • PM Modi- विपक्ष का व्यवहार दुखी करने वाला

कारनामों के बारे में उनको जागरुक करने की जरूरत

आपको बता दें उन्होंने आगे कहा, “नए मतदाताओं ने वो दौर नहीं देखा होगा जब हर दिन नया घोटाला होता था। विपक्ष के उन कारनामों के बारे में उनको जागरुक करने की जरूरत है। ऐसा लगता है कि विपक्ष ने ठान लिया है कि उनको यहीं रहना है, आगे नहीं बढ़ना है.” लोकसभा चुनाव 2024 के चुनाव को लेकर उन्होंने कहा, “अभी इस मीटिंग हॉल में जो खाली जगह है, ऐसा लगता है कि अगली बार ये जगह भी भर जाएगी.”

 संसद भवन में जो कुछ भी हुआ समर्थन करना बहुत गलत- पीएम मोदी

पीएम मोदी यहीं नहीं रुके। उन्होंने बीजेपी सांसदों से कहा, “संसद भवन में जो कुछ भी हुआ, उसका समर्थन करना बहुत गलत है। विपक्ष ने मन बना लिया है कि वो अब विपक्ष में ही बैठेगा। विपक्ष जो कर रहा है वो उनकी हताशा और निराशा है। विपक्ष का मकसद नरेंद्र मोदी को उखाड़ फेंकना है और हमारा मकसद देश का विकास करना है। हमारी और उनकी सोच में यही अंतर है.” उन्होंने सांसदों से आगे कहा, “अब छुट्टी का समय नजदीक आ गया है।आप लोग दूर गांव के इलाकों में जाएं और पता लगाएं कि विकास कैसा हुआ है? मैं कल काशी गया था और मैंने देखा कि युवाओं में उम्मीद है.”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team

google-partner