Paschim Bangal: चुनाव के दौरान पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा का घटना को देखते हुए केंद्रीय बलों की तैनाती की अवधि बढ़ा दी गई है. बंगाल में अब केंद्रीय बल 19 जून 2024 तक राज्य में ही रहेंगे। पहले सुरक्षा बल राज्य में 6 जून तक रुकते, लेकिन अब केंद्रीय बलों की 400 कंपनियां 19 जून 2024 तक बंगाल में रहेंगे।
Highlights
- बंगाल में 19 जून तक तैनात रहेंगी केंद्रीय बल
- हिंसा के बाद ECI ने लिया फैसला
- 400 कंपनियां के प्रवास को आदेश
19 जून तक तैनात रहेंगे केंद्रीय बल
पश्चिम बंगाल में चुनाव के दौरान और चुनाव के बाद हो रही हिंसा को देखते हुए चुनाव आयोग ने बड़ा कदम उठाया है। रविवार को निर्वाचन आयोग ने केंद्रीय बलों की लगभग 400 कंपनियों के प्रवास को 19 जून तक बढ़ाने का फैसला किया है।
ECI ने लिया फैसला
एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों से चुनाव के बाद हिंसा की खबरें सामने आ रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने रविवार को केंद्रीय बलों की लगभग 400 कंपनियों के प्रवास को 19 जून तक बढ़ाने का फैसला किया है।
उन्होंने कहा कि “चुनाव के बाद पश्चिम बंगाल की मौजूदा कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा के बाद ये निर्णय लिया गया है। ECI के इस फैसले के बाद अब केंद्रीय सुरक्षाबलों के जवान मुख्य रूप से संवेदनशील इलाकों में 19 जून तक रहेंगे ताकि यह देखा जा सके कि वहां कानून व्यवस्था खराब न हो।


Download Android App
Download iOS App





