भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिकता के प्रति जुनून सराहनीय : पीएम मोदी ने की वैदिक विद्वान की तारीफ

Summary :

भारतीय संस्कृति के प्रति टोनी नादेर के जुनून की पीएम मोदी ने की तारीफ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को विश्व प्रसिद्ध वैदिक विद्वान टोनी नादेर के भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिकता के प्रति जुनून और इसके गहरे ज्ञान के लिए तारीफ की। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, “कुछ दिन पहले मेरी डॉ. टोनी नादेर के साथ बहुत अच्छी बातचीत हुई। भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिकता के उनका ज्ञान और इसके प्रति जुनून वास्तव में सराहनीय है।” न्यूरोसाइंस में पीएचडी प्राप्त और हार्वर्ड विश्वविद्यालय और मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से प्रशिक्षण प्राप्त डॉक्टर नादेर हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी से मिलने नई दिल्ली आए थे। उन्होंने दूरदर्शी और उत्साहवर्धक नेतृत्व के लिए प्रधानमंत्री की भूरि-भूरि प्रशंसा की थी।

नादेर ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा, “माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी के साथ उनके आवास पर मेरी एक बहुत ही अच्छी बैठक हुई, जहां हमने वेद, महर्षि, भावातीत ध्यान, चेतना और विज्ञान पर चर्चा की। एक ऐसे नेता की बुद्धिमता, ज्ञान को प्रत्यक्ष रूप से देखना वास्तव में प्रेरणादायक था, जो न केवल भारत बल्कि पूरे विश्व परिवार का समर्थन करता है।”

वैदिक विद्वान ने कहा, “भारत के लोग उनके मार्गदर्शन के लिए भाग्यशाली हैं। उनके दूरदर्शी और पोषणकारी नेतृत्व में, भारत कई क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है। देश राष्ट्रों के बीच वैश्विक शांति और सद्भाव को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।” भावातीत ध्यान (ट्रांसेंडेंटल मेडिटेशन) गुरु महर्षि महेश योगी के उत्तराधिकारी के रूप में, नादेर 100 से अधिक देशों में अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रमुख हैं। वह एशिया से लेकर अमेरिका और यूरोप से लेकर अफ्रीका तक भावातीत ध्यान कार्यक्रम और इसके उन्नत अभ्यासों का मार्गदर्शन करते हैं।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.