जशपुर : पत्नी ने रिश्तेदारों संग मिलकर रची पति के हत्या की साजिश, पांच गिरफ्तार

Summary :

जशपुर, 17 मार्च (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पत्नी ने अपने ही पति की हत्या की साजिश रची और रिश्तेदारों के साथ मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई की। इस घटना में पति गंभीर रूप से घायल हो गया और दो दिन बाद उसकी मौत हो गई। यह घटना जशपुर जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के ग्राम प्रेमनगर केराडीह का है, जहां मृतक सुनील राम की पत्नी मीरा बाई ने अपने परिजनों को बुलाकर पति के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया। घटना के दो दिन बाद गंभीर चोटों के…

जशपुर, 17 मार्च (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पत्नी ने अपने ही पति की हत्या की साजिश रची और रिश्तेदारों के साथ मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई की। इस घटना में पति गंभीर रूप से घायल हो गया और दो दिन बाद उसकी मौत हो गई।

यह घटना जशपुर जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के ग्राम प्रेमनगर केराडीह का है, जहां मृतक सुनील राम की पत्नी मीरा बाई ने अपने परिजनों को बुलाकर पति के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया। घटना के दो दिन बाद गंभीर चोटों के कारण सुनील राम की मौत हो गई। खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।

परिजनों ने घटना की शिकायत नारायणपुर थाना में की, जिसके बाद पुलिस ने मामले को दर्ज कर आरोपियों की जांच शुरू की। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने बीएनएस की धारा 103(1) और 190 के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने इस मामले में चार महिलाओं समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

इस मामले में पुलिस की ओर से त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक की पत्नी मीरा बाई सहित पांचों आरोपियों को हिरासत में लिया गया, जहां सभी ने पूछताछ में मिलकर मारपीट करने की बात कबूल कर ली।

इसके बाद, पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

मामले को लेकर एसडीओपी विनोद कुमार मंडावी कुनकुरी ने बताया, “4 मार्च को मृतक की मां पार्वती बाई निवासी प्रेमनगर केराडीह ने मामला दर्ज कराया कि उसके बेटे राम के साथ उसकी पत्नी मीरा बाई एवं उसके रिश्तेदारों के द्वारा 1 मार्च को जमकर मारपीट की गई, जिसके बाद उसकी मौत 3 मार्च को हो गई। थाना नारायणपुर ने मामले को दर्ज कर जांच शुरू की तो पता चला कि उसकी मृत्यु शरीर में गंभीर चोटें आने की वजह से हुई है। वहीं, मामले की जांच के दौरान मृतक की पत्नी मीरा बाई सहित उसकी बहन मुनिया, मीना बाई के अलावा पुप्पा और उसके पति शंकर को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।”

–आईएएनएस

डीके/एबीएम

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.