लोकसभा परिणाम और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा करने के लिए शनिवार को यह बैठक आयोजित की गयी थी।
राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने अपनी पार्टी के कांग्रेस में विलय की अटकलों को खारिज कर दिया। यहां पार्टी की एक बैठक में पवार ने ईवीएम के साथ कथित छेड़छाड़ का मुद्दा भी उठाया और कहा कि उन्हें इस तकनीक पर शुरुआत से ही संदेह है।
पवार ने कहा, ‘‘ राकांपा की अपनी एक पहचान है और वह इसे बरकरार रखेगी। कांग्रेस के साथ पार्टी के विलय की बात कुछ पत्रकारों ने उडा़ई है जो नहीं चाहते कि सहयोगी दलों के साथ हमारा साथ बना रहे। ’’
लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से दिल्ली में पवार की मुलाकात के बाद राकांपा के कांग्रेस में विलय की अटकले शुरू हुईं।
इस बैठक में राकांपा के प्रमुख जयंत पाटिल ने कहा, ‘‘ पवार साहेब का 79वां जन्मदिन दिसंबर में हैं। हम उन्हें 80 विधायकों का उपहार देंगे।’’


Download Android App
Download iOS App



