लोगों को सुननी चाहिए प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’: प्रकाश जावड़ेकर

Summary :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम का रेडियो पर प्रसारण होता है और यह 30 जून से दोबारा शुरू होने जा रहा है।

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बुधवार को लोगों से अनुरोध करते हुये कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुनना चाहिये और दूसरे लोगों को भी इसे सुनने के लिए प्रेरित करना चाहिये। 
प्रकाश जावड़ेकर ने हिंदी में किए एक ट्वीट में कहा, “शायद ही कोई प्रधानमंत्री हर महीने हर परिवार से एक दोस्त व हितैषी के नाते संवाद करते है। मेरा सभी से आग्रह है आप जरूर सुनिए व सभी को प्रोत्साहित करें, यह जन भागीदारी देश के निर्माण में सुनिश्चित करने का एक अनोखा कार्यक्रम है।” 

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम का रेडियो पर प्रसारण होता है और यह 30 जून से दोबारा शुरू होने जा रहा है। लोकसभा चुनावों को देखते हुये फरवरी में इसका प्रसारण रोक दिया गया था। 

Desk Team