जम्मू-कश्मीर में पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी(पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को कहा कि श्रीमती सुषमा स्वराज के विदेश मंत्री ना रहने से लोगों को उनकी कमी खलेगी। श्रीमती स्वराज स्वास्थ्य को देखते हुए 2019 लोकसभा चुनाव नहीं लड़े ।
जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया,‘‘सुषमा जी ने त्वरित प्रतिक्रिया एवं उदारता से (विदेश) मंत्रालय को मानवीय भाव दिया। उनकी कमी लोगों को खलेगी।’’
श्रीमती सुषमा स्वराज के मंत्रिमंडल में शामिल न होने की खबर साफ होने पर सैकड़ों लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी और आभार जताया, पूर्ववर्ती नरेंद मोदी सरकार में वह विदेश मंत्री थी।
श्रीमती स्वराज (67) देश की अब तक की सबसे बेहतरीन विदेश मंत्री रहीं हैं। पूर्व विदेश मंत्री बहुत आसानी से जनता के लिए उपलब्ध होती थीं और उन्होंने विदेशों में रह रहे सैकड़ों भारतीयों की उनके परेशानियों के दौरान मदद भी की।


Download Android App
Download iOS App



