कोरोना महामारी के बीच सरकार ने अब फिल्मों और टीवी धारावाहिकों के लिए शूटिंग शुरू करने की अनुमति दे दी है।इस सम्बंध में सूचना प्रसारण मंत्रालय ने एक विशेष दिशा निर्देश जारी किया। सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने रविवार को यह घोषणा की। उन्होंने बताया कि अब फिल्मों और टीवी धारावाहिको की शूटिंग पर लगी पावंदी हटा ली गई है और गृह मंत्रालय तथा स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देशों के तहत शूटिंग हो सकेगी।
शूटिंग के दौरान कैमरे के सामने कलाकार और उनके सहयोगी मास्क नही पहनेंगे पर अन्य लोगों को मास्क पहनना अनिवार्य होगा तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। शूटिंग के समय दर्शक उपस्थित नही रहेंगे। शूटिंग के दौरान सेनेटाइजर आदि का इस्तेमाल करना होंगे।गौरतलब है कि कोरोना वायरस (कोविड-19) के प्रसार को देखते हुए फिल्मों एवं टीवी धारावाहिकों की शूटिंग पर पाबंदी लगा दी गई थी।
यह निर्देश राज्य सरकार लागू कर सकती है। वह चाहें तो स्थानीय जरूरतों को देखते हुए अन्य प्रावधान कर सकती है। कोरोना के कारण लॉकडाउन को देखते हुए शूटिंग पर पाबंदी लगने से फिल्म जगत की अर्थव्यस्था बहुत खराब हो गई थी। कलाकार भूखे मरने की कगार पर पहुंच गए थे और उनके लिए रोजगार का संकट खड़ा हो गया था। यह देखते हुए सरकार ने यह कदम उठाया है।


Download Android App
Download iOS App



