नेहा मेहता के बाद अब ‘तारक मेहता का……’ को ‘रोशन सिंह सोढ़ी’ ने भी कहा अलविदा, इस एक्टर ने किया रिप्लेस

Summary :

सब टीवी के मशहूर शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में ‘अंजली मेहता’ का रोल प्ले करने वाली अभिनेत्री नेहा मेहता ने शो को अलविदा 12 साल बाद कह दिया है।

सब टीवी के मशहूर शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में ‘अंजली मेहता’ का रोल प्ले करने वाली अभिनेत्री नेहा मेहता ने शो को अलविदा 12 साल बाद कह दिया है। इसी बीच शो को लेकर खबर आ रही है की ‘रोशन सिंह सोढ़ी’ का किरदार निभाने वाले एक्टर गुरचरण सिंह ने भी शो छोड़ने का फैसला कर लिया है। 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बलविंदर सिंह सूरी अब शो में  ‘सोढ़ी’ के किरदार में नजर आएंगे। दरअसल गुरचरण सिंह ने शो छोड़ने का फैसला इसलिए किया है क्योंकि हाल ही में उनके पिता की सर्जरी हुई है और इसके चलते उन्होंने शूटिंग शुरू नहीं की है। 
इसी को लेकर उन्हें जल्द शूटिंग करने के लिए मेकर्स बोल रहे हैं। बता दें कि अपने पिता के साथ कुछ समय गुरचरण बिताना चाहते हैं जिसके लिए शो से उन्होंने ब्रेक लेने का निर्णय किया है। 
खबरों के मुताबिक, ‘तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा’ की शूटिंग एक्टर ब‍लविंदर सिंह ने  शुरू कर दी है। वैसे तो गुरचरण सिंह का इंतजार मेकर्स ने बहुत समय तक किया लेकिन  सेट पर वह अपने पिता की सर्जरी के बाद नहीं आ पाए। दरअसल शाहरुख खान के दोस्त का किरदार ‘दिल तो पागल है’ फिम में बलविंदर सिंह ने निभाया था। वह फिल्म ‘धमाल’ में भी नजर आ चुके हैं। 

Desk Team