मेट्रो स्टेशन पर बुलेट के साथ व्यक्ति धरा गया 

Summary :

NULL

नयी दिल्ली : बोटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन पर 21 साल के एक युवक को अपने बैग में दो कारतूस ले जाने के आरोप में दोपहर के समय पकड़ लिया गया । अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानो ने आर तिवारी नामक युवक को हिरासत में ले लिया है । वह उत्तर प्रदेश के महोबा जिले का रहने वाला है ।

उन्होंने बताया कि इससे पहले सामान को स्कैन करने वाली मशीन से पता चला कि उसके बैग में कारतूस है । उन्होने बताया कि उसे स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया है ।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Desk Team