लगातार तीसरे दिन पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों में मामूली ‌गिरावट

Summary :

NULL

नई दिल्ली:  तेल कंप‌नियों ने पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों में आज लगातार तीसरे दिन भी नाम मात्र की गिरावट की है। दिल्ली, कोलकाता, मुबई और चेन्नई में पेट्रोल की कीमत में छह पैसे प्रति लीटर और डीजल के दाम में पांच पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई है। इस तरह से पिछले तीन दिनों में पेट्रोल 14 पैसे और डीज़ल 11 पैसे सस्ता हुआ है। दिल्ली में पेट्रोल 78.29 और डीज़ल 69 (उन्नतर). 20 रु प्रति लीटर है। आज से केरल में पेट्रोल-डीज़ल की कीमत एक रुपये कम हो गई है। पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ती क़ीमतों के बीच राज्य सरकार ने वैट कम किया है, जिसकी वजह से आज से पेट्रोल-डीज़ल यहां एक रुपये प्रति लीटर सस्ता हो गया।

गुरुवार को पेट्रोल 7 पैसे और डीज़ल 5 पैसे प्रति लीटर सस्ता किया गया था। दिल्ली में पेट्रोल 78.35 और डीज़ल 69.25 रु प्रति लीटर हो गया था। मुंबई में पेट्रोल अभी भी 85 रुपये प्रति लीटर के पार है। बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में पिछले पांच दिनों से कच्चे तेल के दाम कम होते जा रहे हैं।.

बता दें कि पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा था कि तेल की कीमतों का निर्धारण तेल कंपनियां करती हैं और उसमें सरकार की कोई भूमिका नहीं होती है। पेट्रोलियम मंत्री ने पेट्रोल और डीजल के दाम में एक पैसे की कमी को लेकर विपक्ष के ताने पर सफाई देते हुए यह स्पष्टीकरण दिया था। उन्होंने कहा, “पिछले कुछ साल से पेट्रोल की कीमत बाजार द्वारा तय होती है और दैनिक कीमतों का निर्धारण पिछले साल से हो रहा है। सरकार कीमतों का निर्धारण नहीं करती है।”

शहर                             पेट्रोल                            डीजल

दिल्ली                     78.29 रुपये/लीटर            69.20 रुपये/लीटर

कोलकाता               80.92रुपये/लीटर            71.75 रुपये/लीटर   

मुंबई                      86.10 रुपये/लीटर            73.67 रुपये/लीटर

चेन्नई                     81.28 रुपये/लीटर            73.06 रुपये/लीटर

केरल में पेट्रोल डीजल के दाम एक रुपये कम करने के कदम के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम कम करने वाला केरल देश का पहला राज्य बन गया है। केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन ने कहा है कि राज्य सरकार ने पेट्रोल और डीजल में 1-1 रुपये घटाने का फैसला लिया है। ये कटौती 1 जून से पूरे राज्य में लागू होगी।

 

 

24X7  नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहाँ क्लिक करे

 

Desk Team