Air India Flight Turbulence Update : 4 अगस्त को फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI2379 तब सुर्ख़ियों में आ गई जब बीच रास्ते पैसेंजर से भरी प्लेन में तेज टर्बुलेंस होने लगा। टर्बुलेंस इतनी तेज था कि पैसेंजर्स प्लेन के भीतर ही उछल गए। यहां तक कि भीतर सामान पूरी तरह अस्तव्यस्त हो गया गया। अब इसे लेकर एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है।
पता चल कि जांच के दौरान विमान के मुख्य पायलट का ड्रग टेस्ट कराया गया था, जिसमें मारिजुआना (गांजा) के सेवन की पुष्टि हुई है। इस हादसे के दौरान एयरबस A320neo विमान अचानक करीब 300 फीट नीचे गिर गया था, जिससे उसमें सवार 17 यात्री और क्रू मेंबर्स घायल हो गए थे।
कॉकपिट में क्या हुआ था उस समय?
बता दें यह घटना 4 अगस्त की है जब फुकेत से दिल्ली के लिए उड़े इस विमान में 137 यात्री और 8 क्रू मेंबर्स समेत कुल 145 लोग सवार थे। उड़ान के दौरान जब टर्बुलेंस हुआ, तब फर्स्ट ऑफिसर प्लेन उड़ा रहे थे। स्थिति को संभालने और स्टॉल रिकवरी के लिए उन्होंने विमान की नोज तेजी से नीचे झुकाई।
प्लेन करीब 300 फीट नीचे तक जा गिरा इसके चलते कुछ सेकंड्स के लिए ‘-1g’ की स्थिति बन गई। यात्रियों के टर्बुलेंस के दौरान उथलपुथल के बाद के फूटेज सोशल मीडिया पर भी वायरल हैं। इस टर्बुलेंस में कई लोगों को रीढ़ और गर्दन में गंभीर चोटें आईं, लेकिन पायलटों ने जैसे-तैसे प्लेन को दिल्ली में सुरक्षित लैंड करा लिया।
जांच में आया सच
घटना के तुरंत बाद नियमों के तहत दोनों पायलटों का पोस्ट-फ्लाइट साइकोएक्टिव सब्सटेंस टेस्ट कराया गया। जांच रिपोर्ट में फर्स्ट ऑफिसर का टेस्ट क्लियर निकला, जबकि कैप्टन के टेस्ट में मारिजुआना के सेवन का दावा सामने आया है। फिलहाल दोनों पायलटों को रोस्टर (ड्यूटी) से हटा दिया गया है।


Download Android App
Download iOS App



