Priyanka Gandhi Controversy : संसद की कार्यवाही के दौरान कांग्रेस पार्टी की सांसद व नेता प्रियंका गांधी का एक टिप्पणी विवादों में गिर गया है। यह टिप्पणी आईआईटी मद्रास के डायरेक्टर प्रोफेसर वी कामाकोटी को लेकर दी गई थी। इसमें उन्हें गौमूत्र एक्सपर्ट कहा गया था।
अब प्रोफेसर कामाकोटी के लिए इस्तेमाल किए गए ‘गोमूत्र एक्सपर्ट’ शब्द के विरोध में Change.org पर शुरू की गई एक याचिका को अब तक 14,000 से अधिक लोग अपना समर्थन दे चुके हैं।
1 अगस्त को शुरू हुई याचिका
1 अगस्त को शुरू हुई इस ऑनलाइन याचिका ने देश के शैक्षणिक और वैज्ञानिक समुदाय में गहरी चिंता पैदा कर दी है। दरअसल यह याचिका लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला को संबोधित की गई है।
इस अपील को भारत के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के अलावा 38 से अधिक देशों में रह रहे भारतीय वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं का भी व्यापक समर्थन मिला है।
गरिमा और सम्मान की रक्षा की मांग
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को संबोधित इस याचिका में कहा गया है कि किसी सम्मानित शिक्षाविद और वैज्ञानिक के खिलाफ ऐसी व्यक्तिगत टिप्पणी न तो स्वस्थ राजनीतिक बहस है और न ही तर्कसंगत आलोचना।
याचिका में मुख्य रूप से दो मांगें रखी गई हैं। पहला, लोकसभा अध्यक्ष वैज्ञानिक समुदाय की इस चिंता का संज्ञान लें। दूसरा, संबंधित सांसद अपनी व्यक्तिगत और अपमानजनक टिप्पणी वापस लेकर इस पर खेद व्यक्त करें।
यह भी पढ़ें – स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले संवेदनशील कोयंबटूर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी



Download Android App
Download iOS App



