Independence Day : दिल्ली के पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को तिरंगा यात्रानिकाली गई। सैकड़ों बाइक सवार देशभक्तों ने इसमें भाग लिया। यात्रा का उद्देश्यतिरंगे के सम्मान और देशभक्ति की भावना को मजबूत करना था। यात्रा गुरुवार शाम 5:30 बजे 20 विंडसर प्लेस से शुरू हुई। बाइक सवारों ने तिरंगे झंडे और राष्ट्रीय भावना सेओतप्रोत होकर सड़कों पर कूच किया।
यात्रा अशोका रोड से होती हुई गोल डाकखाना सर्कलके आसपास से गुजरी। इसके बाद बाबा खड़क सिंह मार्ग पर आगे बढ़ी। बंगला साहिबगुरुद्वारा के सामने से गुजरते हुए बाइक सवारों ने बंगला साहिब रोड लिया, फिर कालीमंदिर क्षेत्र से होते हुए गोल मार्केट चौराहे पर पहुंचे। वहां से लेडीहार्डिंग रोड पर यात्रा आगे बढ़ी। कनॉट प्लेस के आउटर सर्कल से होतेहुए इनर सर्कल पर पहुंची। अंत में जनपथ रोड पर निकलकर जनपथ के रास्ते 20 विंडसर प्लेस पर वापस आकर यात्रा का समापन हुआ। मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने यात्रा कानेतृत्व किया।
उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी राष्ट्रीय एकता और गर्व का प्रतीक है।इस यात्रा के माध्यम से दिल्लीवासियों में देशभक्ति की भावना जागृत करने का प्रयासकिया गया। सैकड़ों युवाओं और नागरिकों ने बाइक पर सवार होकर उत्साहपूर्वक भागलिया। बाइक पर सवार सभी लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जयकारे लगा रहे थे। यह यात्रा नईदिल्ली क्षेत्र के आसपास के प्रमुख इलाकों से गुजरी। यातायात व्यवस्था सुचारू रखनेके लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात था। आयोजकों ने बताया कि यात्रा शांतिपूर्ण रही औरलोगों ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कनॉट प्लेस में प्रवेश वर्मा ने निकाली तिरंगा यात्रा, जनपथ मार्केट पर जोरदार स्वागत
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत दिल्ली सरकार के मंत्री एवं नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रवेश वर्मा ने गुरुवार कनॉट प्लेस और आसपास क मार्गों पर भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। तिरंगा यात्रा जब जनपथ रोड से होते हुए ओल्ड मिनी मार्केट जनपथ पहुंची, तो मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद शर्मा उर्फ बंटी ने पुष्पमाला पहनाकर प्रवेश वर्मा का स्वागत किया।
इस दौरान मार्केट के उपाध्यक्ष मनीष मुनीजा, अमित बुद्धि राजा, नरेंद्र बत्रा, लवली सिंह, पारस बुद्धी राज समेत अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। सभी ने तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों पर पुष्प वर्षा भी की। जिसके बाद वे सभी इस तिरंगा यात्रा का हिस्सा भी बने। मार्केट के सदस्यों ने हाथों में तिरंगा लहराते हुए देशभक्ति के नारों के साथ ‘वंदे मातरम्’ का गीत भी गाया। यात्रा के दौरान क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।



Download Android App
Download iOS App





