रेल मंत्री पीयूष गोयल ने रेलवे स्टेशनों पर प्रवासी मजदूरों की भीड़ के सवाल पर कहा है कि किसी प्रकार का कोई लॉकडाउन नहीं है। लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। ट्रेनें पहले की तरह चलती रहेंगी और लोग टिकट बुक कराकर आसानी से कहीं भी जा सकेंगे।
दरअसल, कैबिनेट में लिए गए निर्णयों की जानकारी देने के लिए मंगलवार को वर्चुअल मोड में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में हुए एक सवाल के जवाब में रेल मंत्री पीयूष गोयल ने लॉकडाउन की आशंका को खारिज किया। उन्होंने कहा, किसी रेलवे स्टेशन पर प्रवासी मजदूर बड़ी संख्या में आए हों और उन्हें तकलीफ हो, ऐसी बात नहीं है। मैं खुद निजी रूप से व्यवस्था की मॉनीटरिंग कर रहा हूं।
रेलवे चेयरमैन से लेकर सभी अफसर व्यवस्था की कड़ी निगरानी कर रहे हैं। स्पेशल ट्रेन भी चलवा रहे हैं। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है। हमारी गाड़ियां उपलब्ध हैं। किसी प्रकार का कोई लॉकडाउन नहीं है। ट्रेनें चालू हैं। ट्रेन चल रही है, आगे भी चलती रहेगी। लोग टिकट बुक कराकर आवागमन कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



